नर्सिंग स्टाफ ने थालियां बजाकर सरकार को जगाने की कोशिश
- किसी भी सदस्य पर कार्रवाई हुई तो परिणाम होंगे गंभीर
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर तूर)। Nursing Staff Strike: यूनाइटेड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ पंजाब की अगुवाई में स्टाफ नर्सों की 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चल रहा धरना आज छठे दिन भी पूरे जोश और एकजुटता के साथ जारी रहा। पंजाब के तीनों मेडिकल कॉलेजों के नर्सिंग कैडर ने थालियां बजाकर सरकार के अड़ियल रवैये के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और उम्मीद जताई कि उनकी आवाज सरकार तक पहुंचेगी। उल्लेखनीय है कि नर्सिंग स्टाफ पिछले छह वर्षों से लंबित 4600 ग्रेड पे की बहाली के लिए संघर्षरत है। Patiala News
नर्सिंग कैडर ने कहा कि वे आम जनता को स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की असुविधा नहीं देना चाहते, लेकिन मजबूरीवश उन्हें अपनी जायज मांगों के लिए काम छोड़कर धरने पर बैठना पड़ रहा है। आज धरने को समर्थन देने के लिए विभिन्न संगठनों के नेता भी मौजूद रहे। डेमोक्रेटिक मुलाजिÞम फेडरेशन के प्रधान गुरजीत घग्गा ने नर्सिंग कैडर को अपनी मांगों पर डटे रहने के लिए प्रेरित किया। Patiala News
प्रदेश जनरल सचिव हरदीप टोडरपुर ने संघर्ष जारी रखने की अपील की, जबकि डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के सूबा प्रधान विक्रम देव सिंह ने भी अपने साथियों सहित धरने में भाग लिया। उन्होंने कहा कि सरकार की तानाशाही नीति केवल नर्सिंग कैडर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे मुलाजिÞम वर्ग और आम जनता के हितों के खिलाफ है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण के खतरे पर भी चेतावनी दी और इसके खिलाफ डटकर विरोध करने की अपील की। सभी संगठनों ने सरकार को साफ संदेश दिया कि यदि यूनाइटेड नर्सेज एसोसिएशन आॅफ पंजाब या नर्सिंग कैडर के किसी भी सदस्य पर कार्रवाई की गई, तो वे एकजुट होकर नर्सिंग कैडर के समर्थन में खड़े होंगे। Patiala News















