हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home खेल ओडिशा वॉरियर्...

    ओडिशा वॉरियर्स ने महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग का खिताब जीता

    Ranchi
    Ranchi ओडिशा वॉरियर्स ने महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग का खिताब जीता

    रांची (एजेंसी)। ओडिशा वॉरियर्स ने आज यहां महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को फाइनल में 2-1 से हराकर खिताब पर पहली बार कब्जा जमाया। रांची के मरांग गोमको जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो ट्रक हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में रुतुजा दादासो पिसल ने वॉरियर्स को दूसरे क्वार्टर में बढ़त दिलाई, लेकिन पेनी स्क्विब ने सूरमा के लिए जल्द ही बराबरी कर दी। हालांकि, रुतुजा ने खेल के अंत में फिर से गोल कर वॉरियर्स को जीत दिलाई। ओडिशा वॉरियर्स की फ्रीके मोस ने पहली सर्कल एंट्री बनाई, जबकि जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने रक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों टीमों ने जोरदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को सुंदर हॉकी देखने को मिला।।

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) फाइनल मैच की विजेता टीम ओडिशा वॉरियर्स को पुरस्कार राशि का चेक, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान किया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। फाइनल मुकाबला के दौरान स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस रंगारंग कार्यक्रम एवं आतिशबाजी का हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने आनंद उठाया। महिला हॉकी इंडिया लीग के उद्घाटन संस्करण का शानदार समापन हुआ। इस अवसर पर पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, अध्यक्ष हॉकी इंडिया डॉ० दिलीप तिर्की, सेक्रेटरी जनरल हॉकी इंडिया भोला नाथ सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here