हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सभापति सहित अ...

    सभापति सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया एक घंटा श्रमदान

    Hanumangarh News

    स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता पखवाड़ा शुरू | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (birth anniversary of mahatma gandhi) के उपलक्ष्य में नगर परिषद की ओर से जिला प्रशासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े का शुभारम्भ रविवार को स्वच्छता अभियान के साथ हुआ। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर परिषद कर्मचारियों की ओर से हनुमानगढ़ जंक्शन के सुरेशिया, वार्ड 55 स्थित 100 फुटी रोड पर एक घंटा श्रमदान किया गया। Hanumangarh News

    नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, निर्माण समिति के अध्यक्ष सुमित रणवां, वार्ड पार्षद सुरेश धमीजा, पार्षद प्रतिनिधि निरंजन नायक, अशोक गौरी, विक्की, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक प्रेमलता पुरी, भारत भूषण शर्मा, स्वच्छता निरीक्षक जगदीश सिराव, विनोद कण्डा सहित नगर परिषद के कर्मचारियों ने सफाई मित्रों के साथ मिलकर श्रमदान किया। इसी क्रम में हनुमानगढ़ टाउन के वार्ड 36 में रेलवे स्टेशन के सामने श्रमदान किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सोमवार को स्वच्छता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों को नगर परिषद के टाउन स्थित मुख्य कार्यालय में सम्मानित किया जाएगा। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– सिविल सेवा टेनिस प्रतियोगिता में सुमन मेहरा विजेता

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here