हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अच्छी खबर! नग...

    अच्छी खबर! नगर परिषद अधिकारियों-कर्मचारियों को अब किराए के मकान में नहीं रहना पड़ेगा!

    Hanumangarh News

    वार्ड एक में नगर परिषद अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बनेंगे क्वार्टर

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। जंक्शन में वार्ड एक में नगर परिषद की करीब साढ़े सात बीघा भूमि की चारदीवारी के निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को विधायक गणेश राज बंसल व नगर परिषद सभापति सुमित रणवां ने किया। इस भूमि में नगर परिषद अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए क्वार्टरों का निर्माण करवाया जाएगा। सभापति सुमित रणवां ने बताया कि जंक्शन में वार्ड एक में पड़ी नगर परिषद की करीब साढ़े सात बीघा भूमि में नगर परिषद कर्मचारियों के क्वार्टरों का निर्माण किया जाएगा। Hanumangarh News

    विधायक-सभापति ने किया चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास

    क्वार्टर बनने से किराए के मकानों में रहने वाले व अन्यत्र जिलों से यहां पदस्थापित होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी। चारदीवारी निर्माण के बाद क्वार्टर निर्माण के लिए नगर परिषद की ओर से निविदा जारी की जाएगी। इस भूमि में एकबारगी करीब 30 से 40 क्वार्टरों-फ्लैट का निर्माण करवाया जाएगा। इसके बाद बजट के अनुसार शेष जगह को भी विकसित किया जाएगा। Hanumangarh News

    Rajasthan Palanhar Yojana: पालनहार योजना के तहत बच्चों को मिलेंगे 150 करोड़ रुपये!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here