हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अधिकारियों ने...

    अधिकारियों ने आयुक्त को प्रशस्ति पत्र सौंपकर दी शुभकामनाएं

    Rajasthan Housing Board
    अधिकारियों ने आयुक्त को प्रशस्ति पत्र सौंपकर दी शुभकामनाएं

    Rajasthan Housing Board को दो श्रेणियों में मिले सम्मान

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (Rajasthan Housing Board) आयुक्त एवं सचिव अल्पा चौधरी को हैदराबाद से प्रशस्ति पत्र और सम्मान लेकर लौटे अधिकारियों ने भेंट कर प्रशस्ति पत्र सौंपे और शुभकामनाएं दी। आयुक्त एवं सचिव को आवासन मुख्यालय ‘आवास भवन’ में हैदराबाद से लौटे उप आवासन आयुक्त प्रथम केसी ढाका, उप आवासन आयुक्त द्वितीय जेएस बुगालिया, उप आवासन आयुक्त एवं तकनीकी सलाहकार आयुक्त बीएल स्वामी ने संपदा प्रबंधक दीपाली भगोतिया, मुख्य अभियंता (मुख्यालय) मनोज गुप्ता, अतिरिक्त नगर नियोजक अनिल माथुर, अतिरिक्त मुख्य अभियंता विजय अग्रवाल, उप वित्तीय सलाहकार ओपी बुटोलिया की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र भेंट किए। Rajasthan Housing Board

    उल्लेखनीय है कि 25 अगस्त को हैदराबाद में राजस्थान हाउसिंग बोर्ड को नरेडको (नेशनल रियल स्टेट डवलपमेंट काउंसिल) ने 25वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में रीयल एस्टेट में उल्लेखनीय योगदान के लिए पूर्व आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा और राजस्थान आवासन मंडल को प्रशस्ति पत्र भेंट किए थे। श्रीमती चौधरी ने हैदराबाद से लौटकर आए अधिकारियों से उनके अनुभवों को जाना और उनकी हौसला अफजाई भी की। Rajasthan Housing Board

    गौरतलब है कि आवासन मंडल पिछले चार वर्षों में मण्डल को कुल 37 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अवार्ड मिल चुके हैं। इनमें मकान विक्रय में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस, स्कॉच अवार्ड-2021, अवार्ड ऑफ एक्सीलेन्सी, नेशनल रियल एस्टेट डवलपमेंट काउंसिल द्वारा सम्मान, नेशनल हाउसिंग अवार्ड, आई.बी.सी और ह्यस्टार ऑफ गवर्नेंस-गोल्ड अवार्डह्य और नरेडको द्वारा दिए ‘रियल एस्टेट कॉन्क्लेव’ जैसे प्रतिष्ठित अवार्ड शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें:– फिजिकल फिटनेस का संदेश देने को भाजपा के दिग्गज नेताओं ने दौड़ाई साइकिलें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here