हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home कैथल ड्रेनों में उ...

    ड्रेनों में उगी मिली झाड़ियां, जलखूंबी, डीसी ने धीमी गति से हो रहे कार्य पर अधिकारियों को तेजी लाने के दिए कड़े निर्देश

    Kaithal News
    Kaithal News: ड्रेनों में उगी मिली झाड़ियां, जलखूंबी, डीसी ने धीमी गति से हो रहे कार्य पर अधिकारियों को तेजी लाने के दिए कड़े निर्देश

    अधिकारी तय समय सीमा में सफाई करवाए: डीसी

    • डीसी ने किया कैथल ब्लॉक की ड्रेनों में सफाई कार्य का निरीक्षण | Kaithal News
    • कई जगहों पर मिला शत-प्रतिशत साफ-सफाई का कार्य, डीसी ने दिए ड्रेनों में उगी झाड़ियों, जलखूंबी हटाने सहित किनारों पर खड़े पेड़ों की छंटाई के निर्देश

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: डीसी प्रीति ने शुक्रवार दोपहर बाद कैथल ब्लॉक की ड्रेनों में करवाए जा रहे साफ-सफाई के कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए और कहा कि ड्रेनों की सफाई कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी समय रहते ड्रेनों की सफाई सुनिश्चित करवाएं। ताकि बारिश के पानी की बिना किसी बाधा के निकासी हो सके। Kaithal News

    उन्होंने ड्रेनों में मुख्य चौक-चौराहों के साथ-साथ कई किलोमीटर तक ड्रेनों की पटरियों से जहां तक संभव हुआ वाहनों की मदद से और उसके बाद पैदल जाकर भी बारीकी से डे्रनों की सफाई के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में डीसी ने कहा कि बारिश के दौरान ड्रेनों से पानी की निकासी अच्छे से हो, इसके लिए निरीक्षण किया गया है। बैठकों में निर्देश के बाद फील्ड में औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया है कि कई जगह कार्य में गति थोड़ी धीमी है। इसके लिए निर्देश दिए गए हैं कि काम में तेजी लाई जाए। चाहे मैन पावर बढ़ानी पड़े या फिर मशीनें लगानी पड़ें।

    सबसे पहले किया ग्योंग ड्रेन का निरीक्षण | Kaithal News

    डीसी प्रीति ने दोपहर बाद सबसे पहले ग्योंग ड्रेन का निरीक्षण किया। करनाल रोड से लेकर डीसी ड्रेन की पटरी से होते हुए गांव भैणी माजरा तक पहुंची और बीच में कई जगह रुकते हुए मनरेगा से करवाए जा रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद डीसी ने करनाल रोड से सेक्टर 18 के बीच से निकल रही ड्रेन का निरीक्षण किया। यहां कई जगहों पर कार्य संतोषजनक न मिलने पर डीसी ने विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए कि समय रहते इस ड्रेन की सफाई सुनिश्चित करवाएं।

    क्याेडक व ढांड रोड पर ड्रेन में मिली जलखूंबी

    इसके बाद डीसी ने देवीगढ़ लिंक ड्रेन का दौरा किया। जहां उन्होंने ड्रेन के अंदर से गाद निकालने, पेड़ों की कटाई छंटाई करने व इस ड्रेन के ऊपर से गुजर रहे रजबाहे की सफाई के लिए सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता को निर्देश जारी किए। इसके बाद डीसी अंबाला रोड पर स्थित मानस ड्रेन पर पहुंचीं। यहां से डीसी ने क्योड़क व ढांड रोड की ओर से आ रही ड्रेन में जलखूंबी को हटाने के निर्देश दिए।

    गाद का उठान भी सुनिश्चित करे: डीसी

    इसके बाद वे गांव क्योड़क में क्योड़क ड्रेन के उत्पत्ति प्वाइंट पर पहुंचीं। जहां उन्होंने मौके पर किए जा रहे सफाई कार्य में आवश्यक सुधार व तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कैथल चौक तक इस ड्रेन के अंदर से कई जगह से गाद निकालने व उठान के भी निर्देश जारी किए। इसके बाद डीसी ने सिल्ला खेड़ा ड्रेन का निरीक्षण किया। जहां ड्रेन के किनारों से कई जगहों से पेड़ों की कटाई-छंटाई के निर्देश दिए। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा के ये दो गांव सर्वश्रेष्ठ चुने गए, जानकर आपको भी होगा गर्व