हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home कारोबार Ola Electric ...

    Ola Electric News: ओला इलेक्ट्रिक नुकसान कम करने के लिए उठा सकती है ये बड़ा कदम!

    Ola Electric News
    Ola Electric News: ओला इलेक्ट्रिक नुकसान कम करने के लिए उठा सकती है ये बड़ा कदम!

    1,000 कर्मचारियों को बाहर निकालेगा ओला: रिपोर्ट

    Ola Electric Shares: नई दिल्ली। ओला इलेक्ट्रिक अपने बड़े नुकसान को कम करने के लिए अपने कर्मचारियों को निकाल सकती है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में निकलकर सामने आई है। भाविश अग्रवाल के नेतृत्व वाली ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपने नुकसान को कम करने के उद्देश्य से 1,000 कर्मचारियों और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को नौकरी से निकाल सकती है। Ola Electric News

    25 प्रतिशत से ज्यादा कर्मचारी प्रभावित होंगे | Ola Electric News

    रिपोर्ट्स के अनुसार सॉफ्ट बैंक द्वारा समर्थित दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी यह छंटनी कई विभागों से कर सकती है। इसमें कस्टमर रिलेशन, चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर और खरीद जैसे विभाग शामिल हैं। बीते पांच महीने में यह दूसरी छंटनी है। इससे पहले नवंबर 2024 में कंपनी ने करीब 500 कर्मचारियों को निकाला था। मार्च 2024 तक ओला इलेक्ट्रिक के पास करीब 4,000 कर्मचारी थे। नई छंटनी से करीब 25 प्रतिशत से ज्यादा कर्मचारी प्रभावित होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने कस्टमर रिलेशन आॅपरेशन के कुछ हिस्सों को आॅटोमेटिक कर रही है और कारोबार की जरूरतों के अनुसार छंटनी में बदलाव भी किया जा सकता है।

    वर्णनीय है कि ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले साल अगस्त में कंपनी का आईपीओ आया था, तब से लेकर इसका शेयर अपने पीक से 60 प्रतिशत तक गिर चुका है। दोपहर 1:20 पर ओला इलेक्ट्रिक का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 3.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54.94 रुपये पर था। Ola Electric News

    Gold-Silver Price Today: सोना हुआ आज महंगा! इतनी बढ़ गई कीमतें!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here