हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home सरसा संदिग्ध परिस्...

    संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला बुजुर्ग, सिर पर चोट के निशान

    Sirsa News
    Sirsa News: संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला बुजुर्ग, सिर पर चोट के निशान

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: शहर के कीर्तिनगर चौकी थाना क्षेत्र स्थित एरिया में एक बुजर्ग की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुजुर्ग को घायलावस्था में उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग के सिर पर चोटों के निशान थे। घटना के वक्त बुजुर्ग अपने घर पर पोते के साथ मौजूद था। घटना की जानकारी मिलने के बाद कीर्तिनगर चौकी पुलिस व सीआईए प्रभारी मौके पर पहुंचे। Sirsa News

    पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक के स्वजन व आस-पड़ोस के लोगों के बयान लेकर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतक 62 वर्षीय बलविंद्र सिंह अपनी पत्नी के साथ सच्ची दाड़ी स्थित सुख सागर कालोनी में रहता था। बलविंद्र सिंह के बड़े बेटे की कुछ समय पहले मौत हो गई थी जिसके बाद उसकी पत्नी का विवाह दूसरी जगह हो गया और उनका नाबालिग बेटा दादा-दादी के साथ ही रह रहा था।

    रविवार को बलविंद्र सिंह की पत्नी छोटे बेटे की पुत्रवधू के साथ धार्मिक कार्यक्रम में गई हुई थी। घर पर अकेले बलविंद्र सिंह व उसका नाबालिग पोता मौजूद थे। दोपहर करीब दो बजे बुजुर्ग बलविंद्र अपने घर में सदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिला। उसे उपचार के लिए छोटा लड़का खुशकरण व आस-पड़ौस के लोग एंबुलेंस की सहायता से जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसकी चिकित्सकों ने जांच की तो वह मृत मिला। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– Akhilesh Yadav: मुख्तार अंसारी के घर पहुंचकर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here