हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More

    ओम बिड़ला सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित

    Om Birla elected unanimously Lok Sabha Speaker

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य ओम बिड़ला बुधवार को सर्व सम्मति से 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके नाम का प्रस्ताव किया और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। गृहमंत्री अमित शाह ने बिडला के सभा का अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव किया जिसका वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने समर्थन किया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उनके नाम का प्रस्ताव किया और केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इसका समर्थन किया।

    इस तरह से बिडला के समर्थन में सदन में कुल 14 प्रस्ताव सदन में आए। विपक्षी दलों ने भी उनके नाम का जोरदार समर्थन किया। सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने उनके नाम का प्रस्ताव किया। द्रविड मुनेत्र कषगम के नेता टी आर बालू ने उनके नाम का प्रस्ताव भी किया और समर्थन भी किया। तृणमूल कांग्रेस के सुदीप्त बंद्योपाध्याय ने उनके नाम का प्रस्ताव कर समर्थन किया।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।