हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home सरसा Sirsa : मां क...

    Sirsa : मां की बरसी पर बेटी ने किए मानवता भलाई के कार्य

    Sirsa News
    Sirsa : मां की बरसी पर बेटी ने किए मानवता भलाई के कार्य

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक कल्याण नगर के प्रीत नगर जोन की गली नंबर 12 में संतोष इन्सां पत्नी संजय इन्सां के आवास पर बीते दिवस नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में साध-संगत ने भाग लिया। नामचर्चा की समाप्ति पर फूड बैंक (Food Bank) व जननी सत्कार मुहिम (Janani Samman Abhiyan) के तहत संतोष इन्सां व उनके परिवार की ओर से 5 जरूरतमंदों को राशन और 3 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की किटें बांटी गई। जोन प्रेमी सेवक किशोरी लाल इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर नामचर्चा का शुभारंभ किया। Sirsa News

    नामचर्चा में शब्दवाणी के माध्यम से कविराजों ने साध-संगत को निहाल किया। अंत में ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए, जिसे साध-संगत ने एकाग्रचित होकर श्रवण किया। नामचर्चा की समाप्ति पर संतोष इन्सां ने अपनी माता सुझानी की पहली पुण्यतिथि पर पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं पर चलते हुए 5 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन व 3 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की किटें व फल-फ्रूट दिए गए। इस अवसर पर संजय इन्सां, संतोष इन्सां, मुस्कान इन्सां सहित जोन के प्रेमी समिति मैंबर व अन्य साध-संगत मौजूद रहे। Sirsa News

    India vs New Zealand Test: न्यूजीलैंड के हाथों दो टेस्ट मैचों में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया क…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here