हमसे जुड़े

Follow us

12.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सच कहूँ की 23...

    सच कहूँ की 23वीं स्थापना दिवस पर चिड़ियों और पक्षियों के लिए रखे पानी के सकोरे

    Sirsaganj News
    Sirsaganj News: सच कहूँ की 23वीं स्थापना दिवस पर चिड़ियों और पक्षियों के लिए रखे पानी के सकोरे

    नगर के वरिष्ठ लोगों ने अपने हाथों से रखे पानी सकोर चिड़ियों को खिलाया दाना

    सिरसागंज (सच कहूँ न्यूज़)। Sirsaganj News: राष्ट्रीय दैनिक सच कहूँ की 23वी वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में गिरधारी इंटर कॉलेज सिरसागंज में इस भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए मिट्टी से बने पानी के स्कोर एवं उनके लिए दाना पानी रखकर राष्ट्रीय दैनिक सच कहूँ का 23 वाँ स्थापना दिवस मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्ग पाल सिंह यादव पूर्व डीपी यादव, सब इंस्पेक्टर भैया लाल, जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अश्विनी जैन, साहित्यकार कवि डॉक्टर मुकेश मणिकांचन समाजसेवी सोनी राजपूत, जसप्रीत इंसा, द्वारा सच कहूं अखबार के पाठकों के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी लोगों ने सच कहूं अखबार के अपने-अपने अनुभवों से अवगत कराया। Sirsaganj News

    वहीं उपस्थित सभी अतिथियों ने सच कहूं समाचार पत्र को एक आध्यात्मिक समाचार पत्र बताया क्यों सच कहूं अखबार एक ऐसा समाचार पत्र है जिसके पहले पेज पर अनमोल वचन के नाम से जो लेख का कॉलम आता है बहुत ही सराहनीय है। उपस्थित सभी लोगों ने वृक्षों के पास पानी से भरे सकोर रखे। पक्षियों की भोजन व्यवस्था करते हुए दाना भी रखवाया गया। जिससे पेड़ों पर रहने वाले पक्षियों के अलावा अन्य जीव जंतु सकोरे में रखे पानी को पीकर अपनी प्यास बुझा सकें। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मुकेश मणि कांचन ने किया। Sirsaganj News

    इस सामाजिक कार्य में संतोष इंसा, संजीव दुबे पत्रकार, जहीर खान पत्रकार, विशाल कुमार ऋषि कुमार, उषा इंसा, शांति देवी इंसा, कुशमा इंसा, सुशीला देवी, वंदना बघेल, विद्यालय के सूर्यप्रकाश प्रेम सिंह, प्रदीप कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। Sirsaganj News

    यह भी पढ़ें:– झूठ का आवरण दूर करने वाला तेजस्वी सूर्य है सच कहूँ – अश्वनी तोमर