हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home देश Haryana: सच क...

    Haryana: सच कहूँ की 23वीं वर्षगांठ पर सीएम सैनी ने कह दी बड़ी बात

    Haryana
    Haryana: सच कहूँ की 23वीं वर्षगांठ पर सीएम सैनी ने कह दी बड़ी बात

    Haryana: 11 जून 2002 को सच कहूँ ने पत्रकारिता की कठिन और चुनौतीपूर्ण राह पर सच के संकल्प के साथ अपना पहला कदम रखा। उस वक्त जब मीडिया जगत में चकाचौंध, दिखावे, घटिया प्रतिस्पर्धा, सबसे पहले और सबसे तेज जैसे नारों की होड़ में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करने की प्रवृत्ति हावी हो रही थी, ऐसे में ‘सच कहूँ’ ने सत्य, निष्पक्षता और तथ्यपरकता के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए पूर्णत: भिन्न मार्ग चुना। सच कहूँ न केवल सूचनाओं का संवाहक रहा है, बल्कि सामाजिक जागरूकता, अधिकारों की रक्षा और नैतिक मूल्यों की स्थापना में भी इसकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा और मार्गदर्शन ने ‘सच कहूँ’ को पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट बनाया हैं। व्यावसायिक लाभ से ऊपर उठकर इस समाचार पत्र ने हमेशा समाज कल्याण, आध्यात्मिक मूल्यों और नैतिकता को प्राथमिकता दी है। 23 वर्षों से पाठकों से मिल रहे अपार स्रेह व सहयोग की बदौलत सच कहूँ निरंतर सफलता की राह पर अग्रसर है। प्रिंट से लेकर डिजिटल तक, सच कहूँ झूठ के आवरण को फाड़ सच का एक तेजस्वी सूर्य बनकर उभरा है। पूज्य गुरु जी के पावन चरण-कमलों में यह अरदास है कि सच कहूँ के समस्त स्टॉफ, पत्रकार, न्यूज पेपर एजेंसी होल्डरस सदैव समाजहित, सच व सेवा के पथ पर अग्रसर रहें और इसकी निष्पक्ष पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम बनी रहे। संपादक

    मुझे यह जानकर हर्ष हुआ कि दैनिक सच कहूँ समाचार पत्र की 23वीं वर्षगांठ 11 जून 2025 को मनाई जा रही है। दैनिक सच कहूँ समाचार पत्र का प्रकाशन हिन्दी व पंजाबी दो भाषाओं में होता है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ माना जाता है। देश-प्रदेश में घटित होने वाली घटनाओं को जनता तक पहुँचाने में समाचार पत्रों का अहम् योगदान तो रहता ही है, साथ ही वे सरकार व जनता के बीच एक सेतु का कार्य भी करते हैं। आशा है कि आगे भी सच कहूँ समाचार पत्र का प्रकाशन राष्टÑ हित और समाज के सभी वर्गों की अभिरूचि को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। मैं दैनिक सच कहूँ की 23वीं वर्षगांठ के अवसर पर सम्पादक मण्डल व इसके सभी पाठकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।
    -नायब सिंह सैनी
    मुख्यमंत्री, हरियाणा सरकार

    प्रतिष्ठित समाचार पत्र सच कहूँ की 23वीं वर्षगांठ के अवसर पर सम्पादकीय टीम, समस्त संवाददाताओं एवं पाठकगणों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। समाचार पत्र विगत वर्षों से निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों की प्रस्तुति तथा मानव सेवा से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में सदैव अग्रणी रहा है। इसकी लेखनी ने समाज में सत्य, सद्भाव एवं सेवा भावना को सशक्त आधार प्रदान किया है। हम परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दैनिक सच कहूँ समाचार पत्र भविष्य में भी अपनी निष्पक्षता, ईमानदारी और जनहित की भावना के साथ पत्रकारिता के उच्चतम मानदंडों पर कार्य करता रहे और दिन दूनी, रात चौगुनी उन्नति करता रहे।
    -कृष्ण पाल गुर्जर, केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री, भारत सरकार

    राष्टÑीय दैनिक सच कहूँ समाचार पत्र को 23वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। समाचार पत्र निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों की प्रस्तुति और मानव सेवा के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए सराहनीय रहा है। आपकी सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनहित को केन्द्र में रखकर सूचना का प्रसार करने की प्रतिबद्धता भारतीय लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला है। विशेष रूप से द्विभाषी प्रारूप समाज की बहुलतावादी संस्कृति को मजबूती प्रदान करता है। मैं ईश्वर से कामना करती हूँ कि सच कहूँ भविष्य में भी अपने इसी उत्कृष्ट मार्ग पर अग्रसर रहे, नए कीर्तिमान स्थापित करे और दिन दुगनी रात चौगुनी प्रगति करते हुए राष्टÑ निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाता रहे। मैं सच कहूँ समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए सभी व्यक्तियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूँ, जिनके प्रयासों से समाज में सकारात्मक संदेश फैलता है।
    -कुमारी सैलजा, कांग्रेस महासचिव व सांसद, सरसा लोकसभा क्षेत्र

    बेहद प्रसन्नता का विषय है कि दैनिक सच कहूँ अखबार अपनी 23वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इन बीते 23 वर्षों में सच कहूँ अखबार ने अपनी निष्पक्ष निर्भीक खबरों से एवं विशिष्ट लेखन शैली से पाठकों के बीच अपना एक अलग ही मुकाम बनाया है। सच कहूँ ने प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका को सदैव बखूबी निभाया है, इसलिए वह पाठकों के एक बड़े वर्ग की पसंद रहा है। प्रदेश के विकास की बात करें या सामाजिक सरोकार की, सच कहूँ समाचार पत्र का सदैव विशिष्ट सहयोग रहा है। मुझे आशा व विश्वास है कि सच कहूँ समाचार पत्र जन-जन की आवाज बनकर प्रदेश व समाज हित में अपनी निष्पक्ष व स्वतंत्र पत्रकारिता से अपने कर्तव्यों व दायित्वों का इसी तरह ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करता रहेगा और पत्रकारिता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा। समाचार पत्र के 23 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
    -भागीरथ चौधरी
    कृषि एवं किसान कल्याण
    राज्य मंत्री, भारत सरकार