हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home देश पूज्य गुरु जी...

    पूज्य गुरु जी के आह्वान पर साध-संगत गर्भवती महिलाओं को दे रही पोष्टिक आहार

    महिलाओं ने किया पूज्य गुरु जी व साध-संगत का धन्यवाद

    कुरुक्षेत्र(सच कहूँ, देवीलाल बारना)। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। डेरा सच्चा सौदा द्वारा 139 मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार देना है। इसी कड़ी में ब्लॉक पिपली के सेवादारों ने गांव खेड़ी मारकण्डा में एक जरूरतमंद गर्भवती महिला को पौष्टिक आहार देने की शुरूआत की। सेवादार आए दिन रचना को पौष्टिक आहार देंगे व पूरी संभाल भी सेवादार बहनें रखेंगी।

    ब्लॉक भंगीदास राजकुमार मेहता ने जानकारी देते हुए कहा कि रचना के पति अनिल काले पीलिये के मरीज हैं और दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का खर्च चला रहे हैं। इसलिए उसको पौष्टिक आहार देना परिवार के लिए संभव नहीं हो रहा था। इस बारे में सेवादारों को जब पर चला तो तुरंत महिला को पौष्टिक आहार देने की शुरूआत की। वहीं गर्भवती रचना ने पूज्य गुरु जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि धन्य हैं पूज्य गुरु जी जिनकी प्रेरणाओं पर चलते हुए सेवादार उसका सहारा बने हैं। इस मौके पर जनकराज व राजीव के अलावा सेवादार बहनें भी मौजूद रहीं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here