हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More

    Haryana Weather Today: आज से बदलेगा हरियाणा का मौसम, बढ़ेगी ठंड, दो दिन हो सकती है बारिश

    Haryana Weather Today
    Haryana Weather Today: आज से बदलेगा हरियाणा का मौसम, बढ़ेगी ठंड, दो दिन हो सकती है बारिश

    हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार। Haryana Weather Today: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी व मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि के बाद बना ठंड का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। दरअसल 27 अक्टूबर तक मौसम खुश रहेगा इस दौरान उत्तर पश्चिम हवाई चलने से हरियाणा राज्य में दिन के तापमान में बढ़ोतरी परंतु रात्रि का तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। भारत मौसम विभाग व चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग ने जारी मौसम बुलेटिन में कहा कि 28 व 29 अक्टूबर को हरियाणा में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

    High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद है यह मसाला

    इसके चलते दो दिनों तक आंशिक रूप से बदलवाई छाई रहेग। जिस कारण दिन के साथ-साथ रात्रि के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी, लेकिन इस दौरान कहीं भी बूंदाबांदी की संभावना नहीं है। किसी वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान खेती-किसानी पर किसी भी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। किसान फसलों की बजाई इस दौरान भी जारी रख सकते हैं।

    Haryana Weather Today
    Haryana Weather Today: आज से बदलेगा हरियाणा का मौसम, बढ़ेगी ठंड, दो दिन हो सकती है बारिश

    चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 27 अक्तूबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने से राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना बनी रहेगी। इस एक कमजोर पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 28 व 29 अक्तूबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई होने की संभावना है,अगले दो दिन बारिश की संभावना है।। नवंबर महीने से फिर से मौसम में गिरावट आने से ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। पिछले 24 घंटे के दौरान फरीदाबाद जिले में सबसे अधिक तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पंचकूला जिला सबसे ठंडा रहा पंचकूला में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस बना रहा।

    Easy Ways to Grow Thick Eyebrows: आइब्रो व पलकों को घना करना चाहते हैं तो अपनाएं ये 4 घरेलू नुस्खे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here