हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अवैध चाकू समे...

    अवैध चाकू समेत एक आरोपी दबोचा, जेल रवाना

    Kairana News
    Kairana News: अवैध चाकू समेत एक आरोपी दबोचा, जेल रवाना

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। रविवार को एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दभेड़ी खुर्द चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता असलम निवासी ग्राम मण्डावर बताया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को चालान करके जेल भेज दिया है। Kairana News