हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब 30 किलो कोकीन...

    30 किलो कोकीन बरामदगी मामले में 4 करोड़ 5 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित एक गिरफ्तार

    Ludhian News
    30 किलो कोकीन बरामदगी मामले में 4 करोड़ 5 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित एक गिरफ्तार

    एक 32 बोर रिवॉल्वर, 38 फर्जी नंबर प्लेटें, नोट गिनने की मशीन और एक वजन तोलने वाली मशीन के अलावा तस्कर की महिंद्रा स्कॉर्पियो कार भी पुलिस ने जब्त की | Ludhian News

    लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के दिशा-निर्देशों पर पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी युद्ध से लुधियाना जिले में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। इंटर स्टेट नारकोटिक्स नेटवर्क के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस और पंजाब पुलिस ने जॉइंट आॅपरेशन चलाकर लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा से एक आरोपी को पकड़ा है। रेड के दौरान 4.94 करोड़ की ड्रग मनी और वाहनों की 38 फेक नंबर प्लेट्स बरामद हुई। इसके साथ एक पिस्तौल भी मिला। Ludhian News

    जम्मू पुलिस ने कुछ दिन पहले 30 किलो कोकिन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसी आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने रेड कर ड्रग मनी, फेक नंबर प्लेट बरामद की। बरामद सभी नंबर प्लेट्स अलग-अलग राज्यों की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरजीत सिंह के रुप में हुई है। मनजीत सिंह (24) निवासी गांव थांदियां बंगा, जिला नवां शहर के तौर पर हुई। वह पिछले छह महीनों से दशमेश नगर मुल्लांपुर दाखां में रह रहा था। उसका पिता सतनाम सिंह भी नशा का धंधा करता था, गढ़शंकर में दर्ज एनडीपीएस केस में भगोड़ा (पीओ) है, जो चंडीगढ़ में रहता है। गुरजीत दशमेश कॉलोनी में स्थित घर से नेटवर्क चलाता था।

    वह गाड़ी के आगे पुलिस परिवार वेल्फेयर एसोसिएशन की प्लेट लगाकर ड्रग सप्लाई करने जाता था, ताकि कोई उस पर शक न करे। घर से पुलिस ने पुलिस परिवार वेल्फेयर एसोसिएशन की प्लेट भी बरामद की हैं। आरोपी के लिंक नवांशहर से भी जुड़ रहे हैं। आरोपी जम्मू से लुधियाना में ड्रग लेकर आता था। रेड के दौरान आरोपी के बेड के नीचे एक बक्सा मिला। जिसमें से पैसे बरामद किए हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को एक रुपए गिनने वाली मशीन भी बरामद हुई है। आरोपी लुधियाना में कई जगहों पर नशा सप्लाई करता था। जिसका पुलिस जल्द खुलासा करेगी। वहीं रेड से पहले आरोपी के कुछ साथी फरार भी हो गए। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

    बैड में छिपा रखी थी ड्रग्स मनी | Ludhian News

    एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस सिमरतपाल सिंह ढींडसा ने बताया कि स्पेशल सर्च आॅपरेशन के दौरान गिरफ्तार किए गए मनजीत सिंह ने अपने किराए के घर में एक बिस्तर में 4.49 करोड़ रुपए की नकदी छिपा रखी थी। इसके अलावा पुलिस ने मनजीत सिंह के कब्जे से एक .32 बोर रिवॉल्वर, पंजाब और हरियाणा की 38 फर्जी नंबर प्लेट, 44 ग्राम सोना, 385 ग्राम चांदी, एक करेंसी काउंटर और एक वजन तोलने वाली मशीन और उसकी महिंद्रा स्कॉर्पियो कार भी बरामद की है। इसके अलावा उक्त गिरफ्तार व्यक्ति के पास से पंजाब के विभिन्न नंबरों की फर्जी प्लेटें भी बरामद की गई हैं। जिसका इस्तेमाल वह तस्करी के दौरान पुलिस की नजरों से बचने के लिए करता था।

    यह भी पढ़ें:– आपत्तिजनक सामग्री के परिवहन पर उडऩदस्तों की नजर

     

    कैप्शन- मुल्लांपुर दाखां से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से बरामद की गई ड्रग मनी, पिस्तौल और फर्जी नंबर प्लेटें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here