हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    पाकिस्तान के कारखाना में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

    Fire

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पेय पदार्थ से संबंधित एक कारखाना में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गुरुवार को कुछ तकनीकी खराबी के कारण कारखाना के बॉयलर के फटने की वजह से यह आग लगी। आग लगने से मरने वाला व्यक्ति राहगीर था और घायलों में कारखाना के प्रबंधक समेत इसके कर्मचारी हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।