हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा तेल टैंकर की ...

    तेल टैंकर की चपेट में आया युवक, मौत

    Road Accident, Yamunanagar, Haryana, Died, Bike, Truck

    घटना के बाद चालक मौके से फरार

    भूना (सच कहूँ न्यूज)। सरसा-चंडीगढ़ स्टेट हाईवे-2 पर गोल मार्केट के सामने तेल टैंकर की चपेट में आने से बाईक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार कमांडो पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

    जानकारी के अनुसार उकलाना रोड पर अनाज मंडी गेट के सामने फैंसी हेयर ड्रैसर का संचालक बलबीर सिंह का पुत्र 23 वर्षीय सोहित डोलिया दोपहर बाद दुकान से मोटर साईकिल पर सवार होकर गुरूद्वारा की तरफ जा रहा था।

    इसी दौरान उकलाना से फतेहाबाद की ओर जा रहे पैट्रोल से भरे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। बाईक चालक सोहित ट्रक के पिछले टायरों में कुचला गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हुई युवक की मौत पर पुराना बस स्टैंड व उकलाना रोड के दुकानदारों शोक स्वरूप दुकानें बंद रखी और दु:ख प्रकट किया।

    जाम ने निगल ली एक ओर जिंदगी

    उकलाना रोड पुराना बस स्टैंड के पास दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण व रेहड़ियों की भरमार के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसके फलस्वरूप शुक्रवार को उक्त घटना ने नौजवान की जिंदगी लील ली। बता दें कि इससे पूर्व भी इसी रोड़ पर अलग-अलग हादसों में 4 लोग अपनी जिंदगी गवा चुके हैं। जिसका मूल कारण दुकानदारों द्वारा किया गय अतिक्रमण व रेहड़ियां ही जिम्मेवार हैं। नगर पालिका अधिकारी की लचर कार्रवाई का यही नतीजा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।