हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फ्री आंखों के...

    फ्री आंखों के कैंप में 151 मरीज ने करवाई जांच

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News : फ्री आंखों के कैंप में 151 मरीज ने करवाई जांच

    खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Free Eye Camp: दिल्ली मार्ग पर स्थित लाला जय नारायण धर्मशाला में निःशुल्क आँखों की जाँच, आप्रेशन कैम्प, निःशुल्क स्त्री रोग जाँच, हड्डी रोग जाँच, फिजीशियन, होम्योपेथी, न्यूरो थैरेपी व दाँतो की जाँच शिविर का आयोजन किया। ठाकुर की रसोई, युवा शक्ति क्लब व महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति सोनीपत के सौजन्य से वीरवार को निःशुल्क नेत्र जाँच व ऑपरेशन कैम्प निःशुल्क स्त्री रोग जाँच, हड्डी रोग जाँच, फिजीशियन, न्यूरो थैरेपी, होम्योपेथी व मुफ्त दंत जाँच शिविर का आयोजन लाला जय नारायण धर्मशाला में आयोजित किया गया। Kharkhoda News

    जिसमें 151 मरीज ने फ्री आंखों की जांच करवाई। संयोजक नीरज गुप्ता ने बताया कि कैंप में लगभग 151 मरीजों की फ्री आंखों की जांच की गई। जिसमें अनुभवी डॉक्टरों के द्वारा 12 मरीजों को दिल्ली वेणु आई हॉस्पिटल में मुफ्त ऑपरेशन करवाने का सुझाव दिया। 12 मरीज शेख सराय दिल्ली जाएगें। उन्होंने बताया कि कैंप में मोतियाबिंद की जांच, आंखों की सामान्य बीमारियों की जांच व अन्य मानव शरीर की बिमारियों की सभी जाँच व मुफ्त दवाई का प्रबंध आयोजन समिति के द्वारा किया गया। Kharkhoda News

    इस बार विनकेयर हॉस्पिटल खरखौदा से डॉ इमरान की टीम द्वारा मानव शरीर की सभी बिमारियों की जाँच व मुफ्त दवाईयों का शिविर मे करीब 120 मरीजों ने लाभ उठाया। क्रासरोड़ अस्पताल सोनीपत की टीम द्वारा 50 मरीजो की जाँच की गई व महिला रोग, हड्डी रोग, शुगर बीपी व अन्य सामान्य बिमारियों की जाँच व दवाएँ मुफ्त वितरित की। ओम होम्योपेथी के डॉ रोहन बरेजा द्वारा 60 मरीजों की जांच व दवाईयां मुफ्त वितरित की।

    मोतियाबिंद के मरीजों को शेख सराय दिल्ली स्थित वेणु आई हॉस्पिटल तक लाने ले जाने रहने खाने की सुविधा समिति के द्वारा निशुल्क दी जाती है। इस अवसर पर राजू कोच द्वारा मुफ्त न्यूरो थैरेपी कैम्प लगाया गया। इस मौके पर टीका राम मित्तल, धर्मपाल गर्ग, हरी प्रकाश गर्ग, पवन सिगंला, अमित सिगंला, पंकज गुप्ता, नीरज गुप्ता, पुष्पेश गर्ग,हंसराज अरोड़ा, लक्ष्य, आयुष गुप्ता, राजीव जुनेजा, प्रदीप सिंगला, योगेन्द्र सिंहमार, पवन भौरिया, डॉ गगन कंसल, डॉ आंकाक्षा द्विवेदी, डॉ विनोद गुप्ता, डॉ रोहन बरेजा, डॉ इमरान, अमीचन्द फौजी, दीपू हलवाई, राजपाल कौशिक, राजीव जुनेजा, संजय गर्ग, रोहित राठौर, एडवोकेट सुधीर स्वामी, नवीन खाण्डा आदि मौजूद रहे। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– Petrol Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, जानें 4 जुलाई को क्या पेट्रोल-डीजल का रेट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here