हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home Fraud Alert Fraud Alert: ...

    Fraud Alert: रुपए डबल-ट्रिपल करने का झांसा देकर हड़पे एक लाख रुपए

    Hanumangarh News
    Hanumangarh News

    Fraud Alert: हनुमानगढ़। दो व्यक्तियों ने युवक को रुपए दोगुने व तीगुने करने का झांसा देकर उससे एक लाख रुपए हड़प लिए। आरोपियों ने रोजाना 100 से 500 डॉलर कमाने का झांसा देकर युवक को अपने जाल में फंसाया। इस संबंध में दोनों व्यक्तियों के खिलाफ टिब्बी पुलिस थाना में नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है। Hanumangarh News

    रोजाना 100 से 500 डॉलर कमाने का झांसा देकर फंसाया जाल में, दो नामजद

    पुलिस के अनुसार हरदेव सिंह पत्र हरनाम सिंह रायसिख निवासी वार्ड तीन, चन्दूरवाली कैंची ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसके पास करीब तीन साल पहले रामसिंह टेलर पुत्र मूलचन्द कुम्हार निवासी चन्दूरवाली कैंची व विनोद कुमार नाई निवासी गांव बशीर आए और कहा कि वह उन्हें दो लाख रुपए देगा तो वे एक साल में 4 लाख या 6 लाख बनाकर वापस कर देंगे। वे रोज के 100 डॉलर से लेकर 500 डॉलर कमाते हैं। जब उसने कहा कि उसे डॉलर की जानकारी नहीं है। इसलिए उसे रुपए दोगुने या तीगुने नहीं करवाने। लेकिन दोनों ने बार-बार आकर विश्वास और तसल्ली देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। दोनों ने प्रलोभन दिखा कर कहा कि वह उन पर विश्वास करे, क्योंकि वे उसके परिचित हैं।

    अगर उसके रुपए वापस नहीं आए तो वे दोनों मिलकर उसे उसके रुपए वापस दे देंगे। इस पर उसने इन लोगों को एक लाख रुपए दे दिए। दो साल के बाद जब उसने रामसिंह टेलर व विनोद कुमार से पैसों के बारे में पूछा तो दोनों उसके साथ लड़ाई-झगड़ा और गाली-गलौज करने लगे। जान से मारने की धमकी दी। उससे कई बार फोन पे व गुगल पे के जरिए रुपए अपने खाते में ट्रांसफर भी करवाए। कई बार नकद रुपए ले लिए। इन दोनों ने जाल बिछाकर उसके साथ धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में आईपीसी की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अनुसंधान थाना प्रभारी हंसराज लूणा कर रहे हैं। Hanumangarh News

    Rajasthan News: राजस्थान में दिल दहला देने वाला हादसा! बस चालक का अमानवीय रूप!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here