हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home देश Ahmedabad pla...

    Ahmedabad plane crash Update: विमान दुर्घटना में 242 में से एक व्यक्ति जीवित बचा, कैसी है उसकी हालत?

    Air India News updates
    Ahmedabad plane crash Update: विमान दुर्घटना में 242 में से एक व्यक्ति जीवित बचा, कैसी है उसकी हालत?

    अहमदाबाद पुलिस प्रमुख ने पुष्टि की, 204 शव बरामद | Air India News updates

    Ahmedabad plane crash Update:अहमदाबाद। लंदन के लिए रवाना हुआ एयर इंडिया का एक विमान गुरुवार को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे। अहमदाबाद पुलिस आयुक्त जी.एस. मलिक ने बताया कि दुर्घटनास्थल से एक जीवित व्यक्ति को बचा लिया गया है, जिसकी पहचान विश्वाश नामक एक ब्रिटिश नागरिक के रूप में हुई है। फिलहाल उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Air India News updates

    Plane crash News Update: 242 यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान कैसे हुआ दुर्घटनाग्रस…

    मलिक ने जानकारी दी कि अब तक 204 शव बरामद किए जा चुके हैं और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि विमान एक घनी आबादी वाले इलाके में गिरा था। विमान गुजरात के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के लगभग पांच मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चश्मदीदों द्वारा साझा किए गए वीडियो में दुर्घटनास्थल से उठता काला धुआं स्पष्ट देखा जा सकता है। Air India News updates

    विमान में सवार यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई

    जानकारी के अनुसार, विमान में सवार यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। इस दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी दुखद निधन हो गया। वे फ्लाइट की Z श्रेणी (बिजनेस क्लास) में 12वें यात्री के रूप में पंजीकृत थे।

    गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने इस घटना को अत्यंत दुःखद बताते हुए शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “भाजपा परिवार इस अपूरणीय क्षति से अत्यंत व्यथित है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।” पाटिल ने यह भी बताया कि इस दुर्घटना में विमान यात्रियों के साथ-साथ छात्रावास में रहने वाले कुछ चिकित्सा छात्रों की भी मृत्यु हुई है, जो एक गहरी चिंता का विषय है। Air India News updates

    Plane crash News Update: 242 यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान कैसे हुआ दुर्घटनाग्रस…