हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश भदोही में आपस...

    भदोही में आपसी विवाद एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

    One person beaten to death in a mutual dispute in Bhadohi
    भदोही l उत्तर प्रदेश में भदोही के शहर कोतवाली क्षेत्र में पानी निकासी को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि बरदहवां गांव निवासी रमजान उर्फ गुड्डू का अपने पड़ोसियों से पानी निकासी को लेकर विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि पड़ोसी हलीम, कलाम, शहजाद व नसीम ने सड़क की पटरी पर मिट्टी डालकर पानी निकासी को बंद कर दिया था। रात में तेज आंधी के साथ हुई बारिश के कारण सड़क पर पानी लग गया। यह पानी रमजान उर्फ गुड्डू के दरवाजे पर भी लग गया था। रमजान उर्फ गुड्डू सड़क किनारे लगायी गई मिट्टी को हटा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पट्टीदारों के बीच विवाद हो गया।
    उन्होंने बताया कि मामूली विवाद मारपीट में बदल गयी। पटीदार हलीम, कलाम, शहजाद तथा नसीम ने रमजान उर्फ गुड्डू की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल श्रीकांत राय, मोढ़ पुलिस चैकी इंचार्ज सुनील यादव मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।