हमसे जुड़े

Follow us

17 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अग्रिम संगठनो...

    अग्रिम संगठनों को टिकट में हिस्सेदारी का सुझाव

    Hanumangarh News
    अग्रिम संगठनों को टिकट में हिस्सेदारी का सुझाव

    पार्टी की रीति-नीति सीखने के बाद ही माना जाए टिकट का पात्र : पारीक

    हनुमानगढ़। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं हनुमानगढ़ जिला प्रभारी रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा के पहली बार हनुमानगढ़ पहुंचने पर कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक के नेतृत्व में अभिनंदन किया। इस मौके पर शहर ब्लॉक कांग्रेस रतनगढ़ के पूर्व अध्यक्ष अरविंद चाकलान भी मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने पीसीसी प्रभारी पूसाराम गोदारा से कहा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस सेवादल की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अग्रिम संगठनों को टिकट में हिस्सेदारी दी जानी चाहिए। अश्विनी पारीक ने कहा कि सेवादल का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ की हड्डी है। Hanumangarh News

    सेवादल कांग्रेस पार्टी के मजबूत स्तंभ के रूप में कार्य कर रहा

    उन्हें सेवादल में काम करने के बाद ही पार्टी की रीति-नीति सीखने के बाद ही निकाय चुनाव तथा पंचायती राज चुनाव में टिकट का पात्र माना जाना चाहिए। अश्विनी पारीक ने कहा कि चुनाव के समय प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस सेवादल का पदाधिकारी पूरे गणवेश में पार्टी एजेंट के रूप में बूथ पर बैठना चाहिए। इससे गणवेश में अनुशासन की पालना होती है। महात्मा गांधी के आदर्शों से सजी गांधी टोपी को देखकर मतदान दिवस पर मतदाता प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करेगा। रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने हनुमानगढ़ सेवादल की सराहना करते हुए कहा कि हनुमानगढ़ में सेवादल कांग्रेस पार्टी के मजबूत स्तंभ के रूप में कार्य कर रहा है।

    पार्टी का असली बल सेवादल है। सेवादल के इतने कार्यकर्ता गणवेश में देखकर हनुमानगढ़ कांग्रेस में ऊर्जा का संचार हुआ है। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल जिला उपाध्यक्ष अनिल तिवाड़ी, जिला महासचिव राजेंद्र गोदारा, शिशुपाल लदोइया, महेंद्र चतुर्वेदी, खुशी अमलानी, बंसीलाल खन्ना, धर्मेंद्र बजाज, जिला सचिव इन्द्रपाल सिंह, जिला सहसचिव जयपाल गिरी, मुख्य प्रशिक्षक मामराज परिहार, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामनिवास वर्मा, सुशील सिल्लू, ओमप्रकाश, सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह भाटी, विजय टाक, यश चिलाना, करण विमल, कृष्ण स्वामी, सुरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। Hanumangarh News

    नगरपालिका का दर्जा खत्म होने पर आक्रोशित हुए लोग, जाम लगाकर किया प्रदर्शन