हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश कश्मीर में मु...

    कश्मीर में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, जंगल क्षेत्र में अभियान जारी

    Jammu and Kashmir
    Jammu and Kashmir कश्मीर में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, जंगल क्षेत्र में अभियान जारी

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में चल रही मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ सोमवार शाम तब शुरू हुई जब पुलिस और सेना की संयुक्त टीमों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष खुफिया जानकारी मिलने के बाद दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। इसी दौरान छिपे हुए आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हुआ और मुठभेड़ शुरू हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘अब तक मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। अभियान अब भी जारी है। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि मारा गया आतंकवादी किस संगठन से ताल्लुक रखता था।

    इससे पहले मंगलवार को सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने कहा था कि जंगल क्षेत्र में अभियान जारी है। सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘02 दिसंबर 2024 को, विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के दाचीगाम वन के ऊपरी इलाकों में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान प्रारंभिक संपर्क स्थापित किया गया था। अभियान अब भी जारी है। यह तीन सप्ताह से भी कम समय में श्रीनगर के बाहरी इलाके में दूसरी गोलीबारी है। दाचीगाम वन क्षेत्र में 10 नवंबर को एक संक्षिप्त गोलीबारी हुई। आतंकवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। इसके बाद तलाशी अभियान को बंद कर दिया गया। दाचीगाम वन श्रीनगर के करीब स्थित है और दक्षिण कश्मीर और मध्य कश्मीर क्षेत्रों को जोड़ता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here