हमसे जुड़े

Follow us

29.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ट्रैक्टर व नि...

    ट्रैक्टर व निजी बस की टक्कर में एक मजदूर की मृत्यु, तीन घायल

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मीरगंज में ट्रैक्टर और प्राइवेट बस के बीच हुई टक्कर में एक मजदूर की मृत्यु हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मीरगंज इलाके में चौकीखुर्द गांव से कुछ लोग निजी बस से विंध्याचल धाम देवी दर्शन करने गये थे। दर्शन पूजन के बाद शनिवार देर शाम बस चालक उन्हें घर छोड़ने के बाद वापस जा रहा था।

    यह भी पढ़े – भीलवाड़ा जिले में ट्रेलर- वैन की टक्कर में सात लोगों की मौत

    गोधना के पास बस सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार चार मजदूर घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को सीएचसी मछलीशहर भेजा गया, जहां चिकित्सक ने प्रयागराज निवासी सोनू को मृत घोषित कर दिया जबकि उमेश की हालत गम्भीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभी दो लोगो का वहीं सीएचसी में उपचार चल रहा है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।