हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान नए वेटरनरी कॉ...

    नए वेटरनरी कॉलेज के लिए अगले माह लिए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन

    Jaipur News
    Jaipur News: नए वेटरनरी कॉलेज के लिए अगले माह लिए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन

    सात दिन के लिए खुलेगा पोर्टल

    • पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Jaipur News: प्रदेश में नए वेटरिनरी डिप्लोमा व डिग्री कॉलेज खोलने के लिए पशुपालन विभाग फिर से आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ करेगा। इसके लिए नवंबर माह में सात दिन के लिए पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकेंगे। शासन सचिवालय में राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर और जोबनेर की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने ये निर्देश दिए। इस समीक्षा बैठक में राज्य की दोनों वेटरिनरी यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में नए शिक्षा सत्र में सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग सिस्टम के तहत प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने, यूनिवर्सिटी के रेफरल हॉस्पीटल में निःशुल्क दवाएं उपलब्ध करवाने सहित विभिन्न मुददों पर चर्चा हुई। Jaipur News

    बैठक में पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने निर्देश दिए कि नए वेटरिनरी कॉलेज खोलने के लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। इसके लिए पूर्व में आवेदन कर चुके आवेदकों को दस्तावेज अपडेट करने का भी मौका देने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर मंत्री श्री कुमावत ने कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए जो भी कॉलेज या अधिकारी जिम्मेदार होगा उसके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    नियम विरूद्ध प्रवेश देने वाले कॉलेजों का मामला वीसीआई को रैफर

    वेटरिनरी काउंसिल ऑफ इंडिया (वीसीआई) की गाइडलाइन के विपरीत छात्रों को प्रवेश देने वाले कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय अब वीसीआई लेगी। इसके लिए मंत्री के निर्देश पर संबंधित वेटरिनरी यूनिवर्सिटी, जांच में प्रथम दृष्टयता दोषी पाए गए कॉलेजों की जांच रिपोर्ट का प्रस्ताव बनाकर वीसीआई को भेजेगी।

    बायोमेट्रिक प्रणाली की हो पालना | Jaipur News

    समीक्षा बैठक के दौरान पशुपालन मंत्री ने वेटरिनरी कॉलेजों के फैकल्टी स्टाफ की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो कॉलेज इसकी पालना नहीं कर रहे हैं उन्हें अब चेतावनी नहीं दी जाएगी, बल्कि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि वीसीआई द्धारा निर्धारित 30 नवंबर-2025 की डेडलाइन के बाद भी कोई कॉलेज नियमों की अवहेलना करता पाया गया तो उसमें नए शिक्षा सत्र के तहत प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    वीसीआई ने सराहा सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग सिस्टम

    बैठक में पशुपालन शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने बताया कि राजस्थान के वेटरिनरी कॉलेजों में फैकल्टी व स्टूडेंट्स की उपस्थिति को बायोमेट्रिक कर उसकी मॉनिटरिंग सेंट्रलाइज्ड सिस्टम के तहत अनिवार्य करने की वेटरिनरी काउंसिल ऑफ इंडिया (वीसीआई) ने सराहना की है। इसके लिए वीसीआई ने इस प्रणाली को देशभर के वेटरिनरी कॉलेजों में लागू करने के लिए इसका एक्सिस अपनी वेबसाइट पर लेने के लिए राजस्थान सरकार को पत्र लिखा है। इस प्रणाली को लागू करने पर वेटरिनरी यूनिवर्सिटी की मंत्री श्री कुमावत ने सराहना की।

    बैठक में वेटनरी यूनिवर्सिटी में संचालित रेफरल हॉस्पीटल्स में पशुओं के उपचार के लिए निःशुल्क दवाएं उपलब्ध करवाने, चार नए प्रस्तावित वेटनरी कॉलेजों के भवन निर्माण, यूनिवर्सिटी,ज में पीजी प्रोग्राम की सीटों की संख्या 75 करने तथा एएचडीपी कॉलेजों में शिक्षा सत्र का निर्धारित कैलेंडर बनाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में पशुपालन विभाग के संयुक्त शासन सचिव श्री दिनेश कुमार जांगिड़, राजूवास, जोबनेर वेटनरी यूनिवर्सिटी के कुलगुरू डा. त्रिभुवन शर्मा, राजूवास, बीकानेर के कुलगुरू डॉ. सुमंत व्यास सहित पशुपालन विभाग, वेटरिनरी यूनिवर्सिटी के अधिकारी मौजूद रहे। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– गुंजन द्विवेदी बनाई गईं फिरोजाबाद की नई नगर आयुक्त