हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान जीवन में वही ...

    जीवन में वही सफल, जो लक्ष्य के प्रति सतत कार्यरत

    Hanumangarh News
    जीवन में वही सफल, जो लक्ष्य के प्रति सतत कार्यरत

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति रानी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में अतिथियों की ओर से कक्षा 12वीं कला व विज्ञान वर्ग में 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाली 21 होनहार छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीईओ शक्ति रानी ने उच्च अंक हासिल करने वाली छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने सफलता अर्जित कर अपना, अपने माता-पिता, गुरुजनों व स्कूल का नाम रोशन किया है। Hanumangarh News

    उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाली बेटियों को किया सम्मानित

    उन्होंने कहा कि हर सफल व्यक्ति के पीछे उसकी कड़ी मेहनत और संघर्ष होता है। जिस तरह बिना भटके मंजिल नहीं मिलती, ठीक उसी प्रकार बिना परिश्रम और बिना संघर्ष सफलता हासिल नहीं होती। जीवन में वही व्यक्ति सफल होते हैं, जो अपने लक्ष्य के प्रति सतत कार्यरत रहते हैं। इसीलिए कहा गया है कि कर्म करते जाओ, फल की इच्छा न करो, ईश्वर आपको फल देगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय की छात्राओं ने कड़ा संघर्ष किया। इसी का परिणाम है कि उन्हें सफलता हासिल हुई। उन्होंने अन्य छात्राओं को भी कड़ी मेहनत कर अपने अभिभावकों व विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। व्याख्याता ओमप्रकाश नांदेवाल ने बताया कि कक्षा 12वीं कला व विज्ञान वर्ग की छात्राओं ने कड़ी मेहनत कर जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया है। Hanumangarh News

    95.40 प्रतिशत अंक के साथ छात्रा नितिका गर्ग ने विद्यालय टॉप किया। पिछले साल भी टॉपर रही छात्रा ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। उन्होंने बताया कि 2013 से लगातार विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। छात्राओं में अनुशासन के रूप में विद्यालय की जिले में अलग पहचान है। उम्मीद है कि उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और अनुशासन के मद्देनजर विद्यालय में अगले सत्र में नामांकन में बढ़ोतरी होगी। 95.40 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय टॉप करने वाली छात्रा नितिका गर्ग ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों व गुरुजनों को दिया। नितिका ने बताया कि उसके पिता के देहांत के बावजूद उसकी माता ने उसका हौसला नहीं खोने दिया। उन्हीं की वजह से वह अपना ध्यान पढ़ाई पर केन्द्रित रख सकी। आईएएस बनने की इच्छुक नितिका गर्ग ने अन्य विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे जो कुछ करना चाहते हैं अपने दिल से करें। Hanumangarh News

    महाप्रलय के डरावने संकेत, दुनिया में मचा हाहाकार!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here