हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी थाना समाधान द...

    थाना समाधान दिवस में मात्र दो शिकायतें हुई प्राप्त

    Bulandshahr News
    स्याना कोतवाली में शिकायतें सुनते कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह।

    बुलन्दशहर/स्याना (सच कहूँ न्यूज)। कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में मात्र दो शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष बची शिकायत के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की टीम बनाकर मौके पर भेजी गई है। शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। Bulandshahr News

    कोतवाल ने बताया कि थाना दिवस में पुलिस व राजस्व संबंधित दो शिकायती प्राप्त हुई थी। जिसमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया है। जबकि दूसरी शिकायत के निस्तारण के लिए टीम बनाकर भेजी गई है। शीघ्र उसका भी निस्तारण कर दिया जाएगा। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर अशोक कुमार, एसएसआई पूनम जादौन के अलावा राजस्व व नगर पालिका कर्मी भी मौजूद रहे। Bulandshahr News

    यह भी पढ़ें:– ऑल इंडिया लान टेनिस में लिटल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते पदक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here