हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सेना की खुली ...

    सेना की खुली भर्ती दो दिसंबर से

    Open recruitment of army from December 2
    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। सेना में खुली भर्ती 2 दिसंबर से 12 दिसंबर तक राव तुला राम स्टेडियम रेवाड़ी में होगी। भर्ती कार्यालय ने आवेदकों से भर्ती प्रक्रिया के दौरान दलालों से सावधान रहने की अपील की है। सेना में खुली भर्ती के लिए प्रवेश-पत्र ई-मेल पर जारी कर दिए जाएंगे। भर्ती कार्यायल चरखी दादरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों को भर्ती के दौरान अपने साथ 10वीं व 12वीं कक्षा उतीर्ण के मूल प्रमाण पत्र के साथ-साथ रिहायशी, जाति व चरित्र प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। एनसीसी धारक अपना एनसीसी का मूल प्रमाण-पत्र व खेल धारक अपना प्रमाण पत्र, जो प्राधिकृत फेडरेशन द्वारा हो तथा रैली तिथि से केवल दो वर्ष के अंदर का ही मान्य होगा। इसके अलावा सैनिक/भूतपूर्व सैनिक/विधवाओं के पुत्र अपना संबंध के मूल प्रमाण पत्र अपने साथ लाएं। ओपन स्कूल या हरियाणा ओपन स्कूल से पास उम्मीदवार अपने साथ आठवीं अथवा नवमीं कक्षा का स्थानातरण प्रमाण पत्र भी साथ लाएं, जिस पर बीईओ/डीईओ के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं। 20 रंगीन पासपोर्स आकार के फोटो, उच्च गुणवता के साथ सफेद बेकराउंड एवं तीन महीने से पुराना नहीं होना चाहिए। 21 साल से कम आयु उम्मीदवार को अविवाहित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिस पर खुद का, माता-पिता या अभिभावक का और सरपंच का हस्ताक्षर होना चाहिए। सभी उम्मीदवार अपना ऐफीडवेट नोटिफिकेशन में दिए सैंपल के अनुसार बनवाकर भर्ती में लाएं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।