हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ऑपरेशन सवेरा:...

    ऑपरेशन सवेरा: दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

    Kairana News
    Kairana News: ऑपरेशन सवेरा: दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

    कोतवाली पुलिस ने ‘नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर’ मुहिम के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाया अभियान

    • पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 900 ग्राम अवैध गांजा व 39 ग्राम स्मैक बरामद

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 900 ग्राम गांजा व 39 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया है। Kairana News

    रविवार को डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में पुलिस की ओर से परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” चलाया गया, जिसके मद्देनजर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    इस दौरान पकड़े गए आरोपी मोहम्मद शाहरुख निवासी मोहल्ला इमामबाड़ा जुलाहों वाली मस्जिद कस्बा कैराना से 900 ग्राम अवैध गांजा तथा मुनव्वर निवासी ग्राम पावटीकलां से 39 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सम्बंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज करके उनका चालान कर दिया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी के कई अभियोग पंजीकृत है।

    पुलिस की आम नागरिकों से सक्रिय योगदान की अपील | Kairana News

    जनपद शामली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सवेरा को सफल बनाने की अपील की है। पुलिस ने जनपद के नागरिकों से अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेकर योगदान देने की अपील की है। शामली पुलिस ने अपने संदेश में कहा है कि ‘वह जनपद के सभी नागरिकों से अपील करती है कि इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। ‘नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर’ बढ़ते हुए हम सब मिलकर जनपद शामली को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Rohtak Crime News: हथियार के बल पर युवक से लूटी मोटरसाइकिल, घर में घुसकर चाचा-भतीजी पर लाठी डंडों से हमला, दुकान में घुसकर महिला पर जानेलवा हमला