हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अभी मौका है, ...

    अभी मौका है, आधार से लिंक करवा लें राशन कार्ड

    Karan Dev Kamboj, Government, Depot Holders, Ration, Haryana

    25 लाख उपभोक्ताओं ने नहीं करवाया आधार लिंक

    • प्रदेश में 1 जुलाई से आॅनलाइन हो जाएगा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग

    चंडीगढ़(सच कहूँ न्यूज)। जिन उपभोक्ताओें ने अभी तक भी अपने राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं करवाए हैं, प्रदेश सरकार ने उन्हें एक और मौका दिया है। वे जल्दी से अपने राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करवा लें अन्यथा उन्हें एक जुलाई से राशन नहीं मिलेगा। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने बताया कि प्रदेश में 1 जुलाई से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आनलाइन किया जाएगा, जिसके सम्बन्ध में विभाग द्वारा सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई है।

    उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अब तक 1.32 करोड़ उपभोक्ताओं में से 40 लाख अपात्र उपभोक्ताओं की छंटनी की गई है, जिनमें से 25 लाख ऐसे उपभोक्ता है, जिन्होंने अभी तक अपने राशन कार्ड आधार लिंक नहीं करवाए हैं तथा 15 लाख डुप्लीकेट पाए गए हैं जिसके फलस्वरूप हर माह आवंटित किए जाने वाले राशन में 26 हजार टन मासिक की बचत हुई है।

    गोदामों में नहीं सड़ने देंगे अनाज

    काम्बोज ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के बाद उनका अगला लक्ष्य भण्डारण क्षमता में सुधार लाना और खाद्यानों को खराब होने से बचाना है। उन्होंने कहा कि भण्डारण की नई तकनीक साइलो काफी कारगर सिद्घ हुई है। शीघ्र ही हरियाणा के कई स्थानों पर साइनो तकनीक के गोदाम स्थापित किए जाएंगे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।