हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कारोबार Oppo Find N3 ...

    Oppo Find N3 Flip: मुड़ने वाला फोन, लाजवाब हैं फीचर्स! आज होगा लॉन्च!

    Oppo Mobile
    Oppo Find N3 Flip: मुड़ने वाला फोन, लाजवाब हैं फीचर्स! आज होगा लॉन्च!

    Oppo Find N3 Flip: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। आपने मुड़ने वाला फोन शायद देखा ही होगा लेकिन चाइनीज टेक कंपनी ओप्पो द्वारा लॉन्च नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जैसा कभी नहीं देखा होगा, जिसका लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जी हाँ, Oppo Find N3 Flip फोन की कीमत कितनी होगी वो आज लॉन्च के समय सामने आने वाली है। कंपनी इस फोन को Oppo Find N2 Flip के सक्सेसर के तौर पर मार्किट में उतार रही है जोकि काफी अपग्रेड्स के साथ आ रहा है। इस नए फ्लिप फोन का कैमरा सेटअप अन्य किसी भी फ्लिप फोन के कैमरों से ज्यादा पावरफुल बताया जा रहा है।

    12 जीबी रैम तथा 256 जीबी स्टोरेज | Oppo Mobile

    चाइनीज मार्किट की बात करें तो Oppo Find N3 Flip फोन को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशंस पेश किए जा चुके हैं। अब देखना यह होगा कि भारतीय मार्किट में लॉन्च होने वाले इस फोन में क्या कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें Media Tek 9200 प्रोसेसर एक दमदार परफॉर्मेंस देने वाला है। इसके अलावा इसमें 12 जीबी का रैम उपलब्ध हो सकता है। साथ ही डिवाइस का प्राइमरी कैमरा सेटअप 50 MP Main Sensor है और टेलीफोटो लेंस भी साथ में है।

    ओप्पो ने अपने इनवाइट में जानकारी दी है कि इसका नया फोल्डेबल फोन फ्लेगशिप-ग्रेड प्रोसेसर के साथ बहुत ही बढ़िया परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। बैटरी की बात करें तो इसकी दिनभर चलने वाली दमदार बैटरी बैकअप है। बताया जा रहा है कि यह आज शाम को 7 बजे लॉन्च हो जाएगा जोकि कंपनी की आधिकारिक वेबसाइड, सोशल मीडिया हैंडल्स और आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। कीमत की अगर बात करें तो 12 जीबी रैम तथा 256 जीबी स्टोरेज वाले Oppo Find N3 Flip की कीमत 94,999 रुपये हो सकती है। ओप्पो ने संकेत दिए हैं कि प्रारंभिक में डिस्काउंट के साथ यह 89,622 रुपये में खरीदने का मौका मिल सकता है। Oppo Mobile

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here