हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 75 प्रतिशत नौ...

    75 प्रतिशत नौकरी के फैसले पर रोक के पीछे विपक्ष का पॉल्टीकल एजेंडा : दुष्यंत चौटाला

    Opposition's Political Agenda sachkahoon

    बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से पक्ष रखेगी सरकार

    झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में प्राईवेट सेक्टर में युवाओं के लिए 75 प्रतिशत नौकरी दिए जाने के फैसले पर हाईकोर्ट द्वारा रोक को लेकर उप मुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने विपक्ष(Opposition’s Political Agenda) पर निशाना साधा और कहा कि इसके पीछे विपक्ष का पोल्टीकल एजेंडा छिपा है। दुष्यन्त चौटाला यहां झज्जर के एक गांव में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते कि हरियाणा के युवाओं के हाथों में रोजगार हो।

    प्राईवेट सेक्टर में 75 प्रतिशत आरक्षण को जुमला बताने वाले ऐसे चेहरे जल्द ही बेनकाब होंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि बेशक हाईकोर्ट ने इस फैसले पर रोक लगा दी है। लेकिन सरकार ने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाने का फैसला लिया है। सरकार का पक्ष(Opposition’s Political Agenda) सुनने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 6 फरवरी की तिथि निर्धारित की है। उन्होंने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखने वाली है।

    सरकार मामले की मजबूती से पैरवी करेगी और सरकार हर युवा के हाथ में रोजगार सौंपने के अपने फैसले पर कायम है। डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला ने इसी मामले में हरियाणा के सभी उद्योगपतियों से भी बातचीत करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पोल्टीकल एजेंडे से पर्दा हटाने के लिए उद्योगपतियों से मिलकर उन्हें जागरूक किया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here