हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Heavy Rains: ...

    Heavy Rains: हरियाणा के 14 जिलों में भी बने बाढ़ जैसे हालात, अंबाला में बुलाई आर्मी व एनडीआरएफ टीम

    Heavy Rains
    Heavy Rains हरियाणा के 14 जिलों में भी बने बाढ़ जैसे हालात, अंबाला में बुलाई आर्मी व एनडीआरएफ टीम
    • सेंट्रल दिल्ली में 186 फ़ीसदी तो चंडीगढ़ में 140 फ़ीसदी ज्यादा हुई बारिश

    संदीप सिंहमार। मौसम डेस्क। Orange Alert Issued In Punjab, Haryana & Chandigarh, Heavy Rains: दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने इस बार हरियाणा पंजाब (haryana weather) वे चंडीगढ़ कि आमजन के साथ-साथ प्रशासन और सरकार को भी चिंता में डाल दिया है। पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारत मौसम विभाग की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार यदि आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो 1 जून से लेकर 9 जुलाई तक औसतन रूप से ज्यादा बारिश हुई है। Heavy Rains

    इस दौरान सेंट्रल दिल्ली में 343.6 एमएम बारिश हो चुकी है,जबकि सामान्य तौर पर 120 एमएम बारिश होनी थी। मौसम विभाग के अनुसार सेंट्रल दिल्ली में अब तक 186 फ़ीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसी तरह हरियाणा में पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में 1 जून से 9 जुलाई तक 518.6 एमएम बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 216.2 फ़ीसदी बारिश होने की संभावना थी। इसके अलावा उत्तराखंड के हरिद्वार में भी अब तक 114 फ़ीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्रफल के हिसाब से यहाँ 140 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। जिसके कारण ग्रिड प्लान के हिसाब से बसाए गए चंडीगढ़ की सड़कें भी दरिया बन गई।

    बारिश नहीं कहर बरस रहा | Heavy Rains

    वर्तमान में जो बारिश का दौर चल रहा है वह जमकर कहर बरपा रहा है। हरियाणा में पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ व देश की राजधानी दिल्ली का सेंट्रल एरिया बाढ़ में तब्दील हो चुका है। हरियाणा के अंबाला में भी इतना पानी जमा हो चुका है कि बचाव के लिए भारतीय सेना व एनडीआरएफ की टीमें बुलानी पड़ी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भी लैंडस्लाइडिंग की घटनाएं जारी हैं।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री ने वर्तमान हालात को देखते हुए अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर डिजास्टर मैनेजमेंट का प्रबंध करना शुरू कर दिया है। दूसरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी स्कूलों की छुट्टियां कर बाढ़ नियंत्रण के लिए मंत्रिमंडल में विभागों की बैठक बुलाई है। संभावित बाढ़ को देखते हुए हरियाणा के भी कुछ जिलों में स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई है। वहीं डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन की तरफ से हरियाणा के सभी उपायुक्तों को पत्र भेज स्थिति को देखते हुए स्कूलों छुट्टी करने की शक्तियां प्रदान की है।

    नेशनल हाईवे 152 व 44 हुए बंद | Heavy Rains

    मूसलाधार बारिश से अंबाला में चंडीगढ़ में सड़कों पर पानी भरने के कारण नेशनल हाईवे नंबर 152 व 44 फिलहाल आगामी आदेशों तक बिल्कुल बंद कर दिया गया है। ताकि किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार का नुकसान का सामना ना करना पड़े। मौसम विभाग स्थानीय प्रशासन ने लोगों से लंबे मार्गो पर चलने से बचने की अपील की है। हिमाचल प्रदेश में भी लगातार चल रही भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइडिंग होने से कई हाईवे बंद हो चुके हैं। वहीं जान माल का भी नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अगले 24 घंटों तक लोगों को अपने घरों में ही रहने की सलाह दी है।

    हरियाणा के 14 जिले अलर्ट मोड पर | Heavy Rains

    मॉनसून की इस बारिश में हरियाणा में भी काफी नुकसान हुआ है। औसतन रूप से अधिक बारिश होने की वजह से हरियाणा के 14 जिले अलर्ट मोड पर रखे गए हैं। इनमें अंबाला, झज्जर, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़,नूंह,पंचकूला, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर व चरखी दादरी शामिल है। सभी जिलों में अब तक सामान्य से अधिक बरसात हुई है।

    मॉनसून के सीजन में अब तक कहाँ कितनी हुई बारिश

    • चंडीगढ़-518.6
    • सेंट्रल दिल्ली-343.6
    • हरिद्वार-466.3
    • अम्बाला-183
    • भिवानी-59.8
    • चरखी दादरी-156.7
    • फरीदाबाद-145.0
    • फतेहाबाद-84.2
    • गुरुग्राम-186.6
    • हिसार-51.4
    • झज्जर-171.0
    • जींद-65.1
    • कैथल-94.3
    • करनाल-244.8
    • कुरूक्षेत्र-237.2
    • महेंद्रगढ़-137.6
    • नुहं-187.5
    • पलवल-85.3
    • पंचकुला-308.6
    • पानीपत-240.1
    • रेवाड़ी-114.0
    • रोहतक-125.4
    • सरसा-103.4
    • सोनीपत-245.2
    • यमुनानगर-286.3

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here