हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भाखड़ा प्रणाल...

    भाखड़ा प्रणाली की नहरों का वरीयताक्रम 28 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रहेगा प्रभावी

    Hanumangarh
    Hanumangarh: भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन निर्धारित

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से शुक्रवार को भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया। यह वरीयताक्रम 28 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रभावी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सूरतगढ़ (एसटीजी) नहर में 215 क्यूसेक, भगतपुरा (बीजीपी) में 253, संगरिया (एसएनजी) में 259, नगराना (एनजीडी) में 267, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 515, (Hanumangarh News)

    भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) में 565, करनीसिंह (केएसडी) में 920, मम्मडख़ेड़ा (एमएमके) में 1115, जोड़कियां (जेआरके) में 1200, अमरपुरा (एएमपी) में 1293, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 1306, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 1317, मोरजण्डा (एमजेडी) में 1527, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 1632, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 1660, रतनपुरा (आरटीपी) में 1671, मोडिया (एमओडी) में 1831, सूरतपुरा (एसटीपी) में 1840, दीनगढ़ (डीएनजी) में 1853, हरिपुरा (एचआरपी) में 1866, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 2001 व पीलीबंगा (पीबीएन) नहर में 2216 क्यूसेक पानी प्रवाहित होगा। Hanumangarh News

    जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक नहर आठ दिन पूरी चलाने के बाद बंद की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक नहरों में पानी के उतार-चढ़ाव को देखते हुए अगर किसी नहर के रेगुलेशन में बदलाव करना पड़ा तो भाखड़ा सिद्धमुख रेगुलेशन खंड व जल संसाधन खंड प्रथम/द्वितीय के अधिशाषी अभियंता से विचार-विमर्श के बाद व्यवस्था की जाएगी। वास्तविक पानी संबंधित अधिशाषी अभियन्ता की मांग अनुसार चलाया जा रहा है, यह कभी भी कम किया जा सकता है। Hanumangarh News

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here