हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी त्रि दिवसीय क...

    त्रि दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    Siyana News
    राजकीय महाविद्यालय बीबीनगर में 3 दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ हुई।

    स्याना/बीबीनगर (सच कहूं न्यूज)। पक्षियों के व्यवहार, पारिस्थितिकी तंत्र और संरक्षण रणनीतियों में उनके महत्व को समझना” विषय पर राजकीय महाविद्यालय बीबीनगर (Bibinagar) में 3 दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ हुई। कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य डा. जीनत जैदी, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. डाक्टर जितेंद्र राठी, पद्मश्री डा. भारत भूषण त्यागी, वरिष्ठ वैज्ञानिक (कृषि विज्ञान केंद्र, इंदौर) डा. आलोक देशवाल और प्राचार्य (देवनागरी पीजी कॉलेज) प्रो. डाक्टर योगेश कुमार की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। Siyana News

    कार्यक्रम के पहले दिन

    प्रो. योगेश कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में जैविक विविधता के महत्व को महाविद्यालय के छात्रों के समक्ष स्पष्ट किया और पक्षियों के प्रति होने वाली क्रूरता और हिंसा के प्रति जागरूक किया। प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक प्रो. आलोक देशवाल ने कृषि क्षेत्र में पक्षियों के उपयोग का तथ्यपरक वर्णन छात्रों के समक्ष किया। उन्होंने बताया कि पक्षी कृषक के लिए प्राकृतिक कीटनाशक का कार्य करते हैं अतः उनका संरक्षण अनिवार्य है। प्रसिद्ध ऑर्गेनिक कृषक पद्मश्री डा. भारतभूषण त्यागी ने विद्यार्थियों को जागरूक व जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। Siyana News

    विद्यार्थी जीवन में अपनी समझ विकसित करने के दूरदर्शी परिणामों पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही मानव होने के नैतिक कर्तव्यों का पालन करते हुए पक्षियों व अन्य जीव जंतुओं के संरक्षण हेतु छात्रों को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन डा. राजेश कुमार ने किया। कार्यक्रम के संयोजक डा. अरविंद कुमार. सहसंयोजिका प्रो. पूजा राय व अन्य प्राध्यापकों की गरिमामय उपस्थिति रही। Siyana News

    यह भी पढ़ें:– पराली जलाने वालों पर ढ़ाई हजार प्रति एकड़ जुर्माना लगाने का आदेश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here