हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रूहें गा रही ...

    रूहें गा रही तराने नाच-कूदके अगस्त महीना आ गया…

    Maharashtra News
    पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां

    सफीदों। (सच कहूँ/विकास सिंहमार) ब्लॉक सफीदों की डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत वार्ड नम्बर 1 में सुमेर इन्सां के प्लॉट नामचर्चा का आयोजन किया। भंगीदास बल्ली इन्सां ने ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा ‘ के पवित्र नारे के साथ नामचर्चा का आगाज किया और विनती का शब्द गाया। इसके पश्चात सुमेर इन्सां, राकेश इन्सां, रोशन लाल इन्सां, विकास इन्सां व बहन सुमन इन्सां ने विभिन्न भगतिमय भजनों के माध्यम से सतगुरु की महिमा का गुणगान किया। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मानवता भलाई के 142 कार्य कर रही है, जिनमें गरीबों के मकान बनाकर देना, रक्तदान करना, जरूरतमंदों परिवारों की बेटियों की शादी करवाना, भूखों को खाना खिलाना, गरीब बच्चों को शिक्षा दिलाना, नशों और बुराइयों के खिलाफ जागरूक करना और मरणोपरांत शरीरदान करना अदि शामिल है।

    15 मेंबर जगदीश इन्सां ने कहा की साध-संगत पूज्य गुरु जी पर पूरा दृढ़ विश्वास रखते हुए निरंतर इन्सानियत के भले के काम कर रही है और आगे भी इन कार्यों को और तेजी से किया जाएगा। इस अवसर पर बलराम इन्सां, हुसन इन्सां, राम अवतार इन्सां, लक्षित इन्सां, संजय इन्सां, सुमित इन्सां, जगदीश इन्सां व बहन बबीता इन्सां, सुशीला इन्सां, बाला इन्सां, ओमपती इन्सां, सुन्दर इन्सां सहित साध-संगत उपस्तिथ रही। इस दौरान साध-संगत ने प्रशासन के निर्देशानुसार कोरोना के मद्देनजर सेनेटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग सहित सभी नियमो का पूर्णत: पालन किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here