हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More

    चीन में कोरोना से हाहाकार: अस्पतालों में शवों के लगे ढेर

    Coronavirus in China

    शंघाई की 70 फीसदी आबादी कोरोना से संक्रमित

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। चीन में कोरोना वायरस के तेजी से  (Coronavirus) फैलने के कारण आशंका जतायी गयी है कि शंघाई की 70 फीसदी आबादी अब तक इसकी चपेट में आ चुकी होगी। चीन में पिछले महीने कोविड-19 को लेकर लगाई गई पाबंदियों में ढ़ील दिए जाने के बाद संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। अस्पतालों में मरीजों और श्मशान घाटों पर शवों में संख्या में काफी बढ़ोतरी हुयी है।

    Coronavirus

    रुइजिन अस्पताल के उपाध्यक्ष एवं शंघाई के कोविड विशेषज्ञ सलाहकार पैनल के सदस्य चेन एर्ज़ेन ने अनुमान लगाया कि शहर के 2.5 करोड़ लोगों में अधिकांश इस जानलेवा विषाणु से संक्रमित हो चुके हैं। उन्होंने चीन की दजियांगडोंग स्टूडियो को मंगलवार को बताया, “अब शंघाई में महामारी का प्रसार बहुत व्यापक है और यह 70 फीसदी आबादी तक पहुंच चुका होगा ।” शंघाई में गत अप्रैल से दो महीने के लिए सख्त लॉकडाउन लगाया गया था। इस दौरान 600,000 से अधिक निवासी संक्रमित हुए थे। काफी संख्या में लोगों को क्वारंटीन केंद्रों में रखा गया था। Coronavirus

    Coronavirus

    उन्होंने कहा कि शंघाई अस्पताल में प्रतिदिन 1,600 मरीज कैजुअल्टी वार्ड में आ रहे हैं, जो प्रतिबंध हटाए जाने से पहले की तुलना में दोगुनी है। इनमें से 80 फीसदी कोविड रोगी हैं। स्टूडियो ने चेन के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा, “100 से अधिक एम्बुलेंस हर दिन अस्पताल में आती हैं।” उन्होंने बताया कि लगभग आधे मरीज 65 वर्ष से अधिक आयु के लोग हैं।

    Coronavirus : चीनी नागरिकों से लोगों ने बनाई दूरी , होटल ने लिखा-नो एंट्री

    ये लक्षण दिखे तो तुरंत करवाएं जांच |Coronavirus

    • गले में खराश
    • छींक
    • बहती नाक
    • बंद नाक
    • बिना कफ वाली खांसी
    • सिरदर्द
    • कफ के साथ खांसी
    • बोलने में परेशानी
    • मांसपेशियों में दर्द
    • गंध ना आना
    • अधिक बुखार
    • कंपकंपी के साथ बुखार
    • लगातार खांसी
    • सांस लेने में समस्या
    • थकान महसूस होना
    • भूख में कमी
    • डायरिया
    • बीमार होना Coronavirus

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here