हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    लंदन में 100 से अधिक प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

    Protesters Arrested in London

    लंदन। अमेरिका में एक अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के विरोध में लंदन में चल रहे ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़कने के बाद पुलिस ने 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हिंसक वारदात , पुलिस अधिकारियों पर हमला, हथियार रखने, ड्रग्स रखने, नशे में धुत रहने, उपद्रव मचाने तथा शांति भंग करने के आरोप में कम से कम 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसान हिंसक प्रदर्शन के दौरान छह पुलिस अधिकारी और कम से कम 13 अन्य लोग घायल हुए हैं।

    छह लोगों को एंबुलेंस के जरिये अस्पताल ले जाया गया है। हिंसा के शिकार हुए छह पुलिस अधिकारियों को मामूली चोटें आई हैं। प्रदर्शनकारियों ने पार्लियामेंट स्क्वायर के पास स्थित चर्चिल के प्रतिमा के आस-पास के हिंसक झड़प के बाद शाम पांच बजे लागू कर्फ्यू के उल्लंघन के बाद हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया। लंदन के मेयर सादिक खान द्वारा लोगों से पुलिस के आदेशों का पालन करने की अपील के बावजूद लोग कर्फ्यू का उल्लंघन कर सड़क पर उतरे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।