हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home कारोबार पेट्रोल 62 पै...

    पेट्रोल 62 पैसे, डीजल 64 पैसे महँगा

    Petrol and Diesel

    नयी दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रविवार को लगातार आठवें दिन बड़ी बढ़ोतरी की। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 62 पैसे बढ़कर 75.78 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई जो इस साल 13 जनवरी के बाद का उच्चतम स्तर है। डीजल की कीमत भी 64 पैसे बढ़कर 74.03 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई जो 28 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। यह आठ दिन में सबसे बड़ी वृद्धि है।

    छह सप्ताह बाद ब्रेंट क्रूड की दाम में साप्ताहिक गिरावट

    अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले एक सप्ताह के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में सात प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं। आठ दिन में दिल्ली में पेट्रोल 4.52 रुपये यानी 6.34 प्रतिशत और डीजल 4.64 रुपये यानी 6.69 प्रतिशत महँगा हो चुका है। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का ब्रेंट क्रूड वायदा 7.02 प्रतिशत सस्ता हुआ है।

    petrol price

    इसकी कीमत 42.07 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 39.04 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। छह सप्ताह बाद ब्रेंट क्रूड की दाम में साप्ताहिक गिरावट देखी गई है। पेट्रोल की कीमत कोलकाता में आज 59 पैसे बढ़कर 77.64 रुपये, मुंबई में 60 पैसे बढ़कर 82.70 रुपये और चेन्नई में यह 54 पैसे बढ़कर 79.53 रुपये प्रति लीटर रही। डीजल कोलकाता में 57 पैसे महँगा होकर 69.80 रुपये, मुंबई में 61 पैसे महँगा होकर 72.64 रुपये और चेन्नई में 54 पैसे की वृद्धि के साथ 72.18 रुपये प्रति लीटर बिका।

    देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार रही-

         महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

    • दिल्ली————75.78(+0.62)——-74.03(+0.64)
    • कोलकाता———77.64(+0.59)——-69.80(+0.57)
    • मुंबई————-82.70(+0.60)——-72.64(+0.61)
    • चेन्नई————79.53(+0.54)——-72.18(+0.54)

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।