हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा लाकड़-भीलपुरा ...

    लाकड़-भीलपुरा में खेतों के रास्ते यमुना में अवैध खनन, ओवरलोड वाहनों ने लाकड़ से लेकर कन्यावाला सड़क को कर दिया है गडढों में तब्दील

    Yamunanagar News
    Yamunanagar News: लाकड़-भीलपुरा में खेतों के रास्ते यमुना में अवैध खनन, ओवरलोड वाहनों ने लाकड़ से लेकर कन्यावाला सड़क को कर दिया है गडढों में तब्दील

    भीलपुरा स्कूल के पास तो सड़क धंसने की वजह से स्कूल के अंदर से ही लोगों ने बना लिया है आने जाने का रास्ता | Yamunanagar News

    खिजराबाद (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Khizrabad News: अवैध खनिज सामग्री से भरे वाहनों की वजह से कन्यावाला से लाकड़ वाया भीलपुरा जाने वाली सड़क की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि भीलपुरा गांव के प्राइमरी स्कूल के पास तो लोगों ने आवागमन के लिए स्कूल प्रांगण के अंदर से रास्ता बना लिया है। यहां पर सड़क कई जगह बिल्कुल धंसी पड़ी है। पिछले लगभग एक दशक से इस रोड की ओर किसी ने ध्यान तक नहीं दिया। यहां पर स्कूल के सामने खेतों के रास्ता जो यमुना नदी में जाता है उस रास्त से वाहन अवैध खनिज सामग्री भर कर लाते है इसकी वजह से इस सड़क पर चलना भी मुशिकल हो गया है। Yamunanagar News

    1 जुलाई से 15 सितंबर तक यमुना नदी में अवैध खनन बंद होने के दावे यमुनानगर में पूरी तरह से खोखले हो चुके है। बेलगढ़ से लेकर कन्यावाला व भीलपुरा लाकड़ में यमुना नदी या उसके किनारे जबरदस्त अवैध खनन चल रहा है। इसकी वजह से यमुना नदी पश्चिम यानी हरियाणा की ओर गहरी होती जा रही है जिससे यमुना नदी में पानी अधिक आने से बाढ़ न केवल खेतों बल्कि आबादी को भी उजाड़ सकती है।

    लाकड़ भीलपुरा रोड की हालत भी इन अवैध खनिज सामग्री से भरे वाहनों ने बदहाल कर दी है। भीलपुरा में तो सरकारी स्कूल के सामने से जो रास्ता खेतों से होकर यमुना में जाता है वहां पर शाम ढलते ही वाहन यमुना में घुस जाते है व अवैध रुप से रेत-बजरी व गटका भर कर लाते हैं। इन ओवरलोड वाहनों की वजह से स्कूल के पूर्व व दक्षिण की ओर सड़क पूरी तरह से धंस गई है जिस पर छोटे वाहनों या पैदल चलना तक मुशिकल हो गया है। लोगों ने यहां से गुजरने के लिए स्कूल के अंदर से रास्ता बना रखा है जिससे दोपहिया वाहन या पैदल लोग स्कूल प्रांगण के अंदर से रास्ता क्रास करते हैं। Yamunanagar News

    यह अवैध खनन आस-पास के लोग ही कर रहे है। इस रास्ते के अलावा लाकड़ की ओर जाते हुए एक अन्य रास्ता व लाकड़ में मंदिर के सामने से एक अन्य रास्ता भी यमुना में जाता है उस रास्ते का प्रयोग भी अवैध खनन में किया जा रहा है। यमुना किनारे बसे तीन चार गांव तो अवैध खनन की वजह से इतने प्रभावित हो रहे है कि यहां की सड़कें, खेतों के रास्ते सब खनन चोरों ने बर्बाद कर दिए हैं।

    लाकड़ में चल रही स्क्रीनिंग या क्रशिंग यूनिटस् पर इसी रास्ते से आता है कच्चा माल

    लाकड़ में शिव मंदिर व उसके आस-पास चल रही कई क्रशिंग व वाशिंग यूनिटस पर सारा कच्चा माल इन्हीं रास्तों से आता है। यहां पर कोई खनन घाट नहीं है बिना लीगल परचेज के यहां पर अवैध खनन का धंधा जोरों पर चल रहा है। खनन स्टाफ को इसकी जानकारी होने से बावजूद कोई रोक टोक नहीं है। मानसून सीजन में यमुना में अवैध खनन से रोक के बावजूद धड़लले से यमुना में अवैध खनन चल रहा है।

    खनन विभाग के अधिकारियों व स्टाफ की जवाबदेही के बिना नहीं रुक सकता है अवैध खनन | Yamunanagar News

    यमुना की इस बेल्ट में पूरी तरह से मिलीभगत से चल रहा है। आस-पास के ग्रामीण बताते है कि जब हर रोज बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियां व डंपर यहां से गुजरते है तो क्यों नहीं खनन विभाग यहां पर कार्रवाई करता। आखिर लाकड़ के नजदीक जो प्लांटस चल रहे है उन पर कच्चा माल कहां से आ रहा है। विभाग के गार्ड या इंसपेक्टर आखिर किसके लिए रखे हुए है।

    यह भी पढ़ें:– लवलीना और निशांत मुक्केबाजी के क्वार्टरफाइनल में हारे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here