हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दर्दनाक हादसा...

    दर्दनाक हादसा, 4 की मौत व 44 घायल

    Painful Accident, Killed, Injured, Jabalpur

    तेरहवीं में शामिल होने आए थे रिश्तेदार

    जबलपुर: एमपी के जबलपुर जिले में बरगी नगर के पास मंगलवार सुबह टैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि इस दुर्घटना में 44 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं, एक युवती और एक किशोरी शामिल है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस ने धारा 304 का प्रकरण दर्ज कर ट्रैक्टर चालक नारायण पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सारिका पांडेय ने बताया कि मोठार गांव निवासी धूरन गौंड़ की मां सुखवती बाई का निधन हो गया था। सोमवार को सुखवती बाई की तेरहवीं थी। तेरहवीं में शामिल होने उसके रिश्तेदार आए हुए थे।

    मंगलवार सुबह 8.30 बजे लगभग 50 लोग गांव में रहने वाले नारायण पटेल के बिना नंबर के ट्रैक्टर में सवार होकर नर्मदा स्नान के लिए बरगी डैम जा रहे थे। मोठार गांव और डैम के बीच में ढलान पर अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस घटना में पार्वती बाई 65 वर्ष, भागवती बाई 40 वर्ष, अमरावती 15 वर्ष तीनों निवासी बरगी और मनीषा 18 वर्ष निवासी कुंडम की मौत हो गई। इस घटना में लगभग 44 लोग घायल हुए हैं।घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।