हमसे जुड़े

Follow us

26 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More

    Yamunanagar Road Accident: रेलवे पुल पर दर्दनाक हादसा, मासूम की मौत

    Yamunanagar News
    Yamunanagar News: हादसे के बाद रेलिंग पर पलटे लटके डंफर व टै्रक्टर।

    प्रशासन ने भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

    यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपतराय)। Yamunanagar Road Accident: बुधवार को यमुनानगर के रेलवे पुल पर एक दर्दनाक सडक हादसा हो गया। जिसमें ढाई साल के मासूम की जान चली गई। वहीं ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। डंपर ने पहले बेकाबू होकर ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मारी। उसके बाद सड़क पार कर रहे बच्चे को भी चपेट में लेते हुए कुचल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Yamunanagar News

    थाना इंचार्ज जसवंत सिंह के अनुसार रविंद्र अपने बेटे रोय को साथ लेकर अपने मामा को बस में बिठाने चौक पर आया था। डंपर ने पहले लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मारी। इसके बाद सडक पार कर रहे बच्चे को कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

    लोगों ने डंपर चालक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह मौके से फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने कुछ देर सड़क जाम कर दी। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। हमीदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    हादसे में मासूम की मौत के बाद जागा पुलिस प्रशासन | Yamunanagar News

    बुधवार को हुई इस दर्दनाक घटना के बाद पुलिस प्रशासन जागा और शहर के विभिन्न इलाकों का मौका कर एडवाईजरी जारी कर भारी वाहनों में खनन सामग्री व लकड़ी से लदे वाहनों का शहर में प्रवेश पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक राजीव देशवाल की ओर से पहल की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज के बाद भारी वाहनों में खनन सामग्री लकड़ी से लदे वाहनों का शहर में प्रवेश पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। जो भी इसकी उल्लंगना करेगा उस पर कड़ी कार्रवाई तय है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहर वासियों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।

    यह भी पढ़ें:– Snake: जाखल थाना में घुसा 5 फीट लंबा कोबरा ’ किया रेस्क्यू