हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    PAK ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया साउथ एशिया का सबसे बड़ा झंडा

    PAK, Hoisted, Independence Day, largest Flag, South Asia

    कराची: पाकिस्तान ने अपने 70वें स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) को वाघा बॉर्डर पर साउथ एशिया का सबसे बड़ा झंड फहराया है। यह 120 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा है। इसे 400 मीटर ऊंचे उसी पोल पर फहराया गया, जिसके बारे में भारतीय खुफिया एजेंसियों ने कहा था कि यह फ्लैग पोल नहीं, बल्कि कैमरों से लैस वॉच टॉवर है। इसका मकसद भारतीय बॉर्डर के अंदर नजर रखना है। यह इंटरनेशनल ट्रीटी का वॉयलेशन है।

    देश को जिन्ना और अल्लामा की राह पर ले जाएंगे

    इसे मौके पर बाजवा ने कहा यही कोई 77 साल पहले, पाकिस्तान रेजॉलूशन इसी शहर (लाहौर) में पास हुआ था। पाकिस्तान रमजान के 27वें दिन वजूद में आया था। आज, देश कानून और संविधान के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। सभी इंस्टीट्यूशंस अपना काम बेहतरी से कर रहे हैं। हम पाकिस्तान को कायदे आजम (जिन्ना) और अल्लामा इकबाल का देश बनाएंगे।

    भारत ने भी फहराया था देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

    अटारी (वाघा) बॉर्डर पर भारत ने इसी साल 5 मार्च में देश का सबसे ऊंचा झंडा फहराया था। तब इसे उस वक्त के लोकल बाडीज मिनिस्टर अनिल जोशी ने फहराया था। इस पर साढ़े तीन करोड़ की लागत आई थी। हालांकि, हवा के दबाव से बार-बार झंडा फटने की वजह से इसे रेगुलर फहराना बंद कर दिया गया। भारत के स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रविवार को यह झंडा दोपहर में फहराया गया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।