हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home खेल पाक ने टी20 व...

    पाक ने टी20 विश्व कप के लिए टीम घोषित की

    pakistan

     पाकिस्तान खेलेगा न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 सितंबर से लाहौर में पांच मैचों की टी20 सीरीज

    लाहौर (पाकिस्तान)। बल्लेबाज आसिफ अली और खुशदील शाह को यूएई में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने सोमवार को प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए यही 15 सदस्यीय टीम होगी। अली आखिरी बार इस साल अप्रैल में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में शामिल हुए थे और टी20 क्रिकेट में उनका ओवरआॅल स्ट्राइक रेट 147 का है।

    शाह ने इस साल लाहौर में आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध टी20 मुकाबला खेला था। वसीम ने कहा, अली और शाह के नाम के आगे भले ही प्रभावशाली नंबर नहीं हैं लेकिन इनकी प्रतिभा पर किसी को शक नहीं है। हमें भरोसा है कि ये अपने मजबूत प्रदर्शन से मध्यक्रम में समाधान करेंगे। ओपनर शरजील खान, आॅलराउंडर फहीम अशरफ, शोएब मलिक, विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद और तेज गेंदबाज वहाब रियाज जैसे खिलाड़ी टीम में शामिल नहीं है। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 सितंबर से लाहौर में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद उसे 13 और 14 अक्तूबर को रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ दो टी20 मुकाबले खेलने हैं। पाकिस्तान की टीम इन सीरीजों के बाद टी20 विश्व कप के लिए दुबई रवाना होगी जहां ग्रुप-2 में वह भारत के साथ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

    टीम इस प्रकार है :

    बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, आजम खान, हैरिस रौफ, हसन अली, इमाद वसीम, खुशदिल शाह, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनेन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, शाहीन शाह अफरीदी और शोहेब मकसूद।
    रिजर्व : शाहनवाज दहानी, कादिर और फखर जमान।

    मिस्बाह-वकार ने पाकिस्तान टीम का कोच पद छोड़ा

    लाहौर। पाकिस्तान के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक और गेंदबाजी कोच वकार यूनिस ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। मिस्बाह और वकार को सितंबर 2019 में नियुक्ति किया गया था और इनके कार्यकाल में अभी एक साल बाकी था। पीसीबी ने बताया कि सकलेन मुश्ताक और अब्दुल रज्जाक न्यूजीलैंड सीरीज के लिए अंतरिम कोच के रुप में टीम मैनजमेंट के साथ जुड़ेंगे। मुश्ताक फिलहाल नेशनल हाई परफॉरमेंस सेंटर में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डेवल्पमेंट के प्रमुख के रुप में कार्य कर रहे हैं। रज्जाक खाईबर पखतुनखवा टीम के कोच हैं।

    इसमें यह भी कहा गया कि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2021 के लिए टीम प्रबंधन की नियुक्ति नियत समय में की जाएगी। मिस्बाह और वकार का इस्तीफा घरेलू सीरीज और टी20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद आया है। पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने दोनों को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, पीसीबी मिस्बाह के फैसले को समझता है और उसका सम्मान करता है। इस अभूतपूर्व बायो सिक्योर की दुनिया में क्रिकेट किसी के लिए भी आसान नहीं रहा है और मिस्बाह ने स्पष्ट रूप से आगे के छह महीने के लगातार क्रिकेट को ध्यान में रखा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlinked in , YouTube  पर फॉलो करें।