बलिया: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान जाली नोट और आतंक को प्रश्रय दे रहा है। उसकी इस छद्म नीति का मुंहतोड़ जबाब देने के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल (कैबिनेट) ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट को बंद करने का निर्णय लिया। बलिया में भाजपा की चौथी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत के मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने आज यहां कहा कि पाकिस्तान आतंकपरस्त देश है। वह हमारे देश में जाली नोट के माध्यम से आतंक को बढ़ा रहा है। अपनी छद्म नीतियों के चलते पाकिस्तान आज विश्व समुदाय में अलग थलग पड़ गया है। उसके इस छद्म नीति को विफल करने के लिए देश की करेंसी बदली गई है। उन्होंने कहा कि इस कदम से हमने पाक को सन्देश दे दिया है कि हम इधर भी मार सकते हैं और उधर भी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा काले धन और भ्रष्टाचार हटाने की बात कही जाती रही जिसके क्रम में 500 और 1000 के नोटों को बन्द का निर्णय कैबिनेट में लिया गया। राजनाथ ने कहा कि भारत की राजनीति में 08 नवम्बर का दिन ऐतिहासिक रहा। आने वाले दिनों में देश आर्थिक शक्ति बनेगा जिसका पूरा श्रेय मोदी सरकार को जायेगा। एजेंसी
ताजा खबर
स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार: बठिंडा में खुले चार नए आयुष्मान आरोग्य केंद्र
42 प्रकार के लैब टेस्ट और...
Petrol-Diesel Shortage: ईरान-अमेरिका/इजरायल युद्ध के बीच पंजाब ने पेट्रोल-डीजल आपूर्ति बढ़ाने की मांग की
पंजाब में 12 दिनों का पेट...
बवानीखेड़ा में फिल्मी स्टाईल में गैस एजेंसी संचालक से 5 लाख रुपए की मांग
चादर से मुंह ढांपकर आए यु...
पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा – संजीव अरोड़ा
स्वर्ण मंदिर के पास 150 क...
लाइन शिफ्टिंग के चलते तीन घंटे बाधित रहेगी खेड़ी करमू बिजलीघर की आपूर्ति
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
गैंगस्टरवाद के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को मिल रहा है लोगों का भारी समर्थन: बलतेज पन्नू
हेल्पलाइन नंबर पर अब तक 5...
Thar Car Accident: थार कार की चपेट में आकर दो बच्चों व एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
आरोपी कार चालक कार छोड़कर ...
Kairana Police: कैराना पुलिस ने पकड़ी एक करोड़ रुपये की स्मैक, दो तस्कर दबोचे
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
गोल्ड कीज़ पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...















