हमसे जुड़े

Follow us

10.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home खेल World Cup 202...

    World Cup 2023: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर किया बड़ा फेरबदल, अभी भी सेमीफाइनल की रेस में, जानें समीकरण

    World Cup 2023
    World Cup 2023: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर किया बड़ा फेरबदल, अभी भी सेमीफाइनल की रेस में, जानें समीकरण

    कोलकाता (एजेंसी)। World Cup 2023: पाकिस्तान ने आईसीसी विश्व कप के 31वें मुकाबले में मंगलवार को शाहीन अफरीदी की शानदार गेंदबाजी और फखर जमां के 81 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत बंगलादेश को सात विकेट से हराते हुए सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 32.3 ओवर में तीन विकेट 205 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों फखर जमां ने अब्दुल्ला के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 128 रनों की मजबूत साझेदारी की। हालांकि इस बीच अब्दुल्ला ने 69 गेंद में 68 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी इस पारी में नौ चौके और दो छक्के भी लगाए। पाकिस्तान का दूसरा विकेट कप्तान बाबर आजम नौ रन के रूप में गिरा। उन्हें मिराज ने महमुदउल्लाह के हाथों कैच आउट कराया। 28वें ओवर की तीसरी गेंद पर फखर जमां 81 को मिराज ने हृदोय के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मोहम्मद रिजवान नाबाद 26 रन और इफ्तिखार अहमद नाबाद 17 रन ने 33 ओवर में 205 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। World Cup 2023

    जन्म से नहीं दोनों हाथ फिर भी कर रही कमाल

    बंगलादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज इकलोते सफल गेंदबाज रहे उन्होंने नौ ओवर में 60 रन देकर तीन विकेट लिये। इससे पहले टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश की पूरी टीम को पाकिस्तानी गेंदबाजों ने 45.1 ओवर में 204 रन पर समेट दिया। बंगलादेश की शुरूआत बेहद खराब रही और शाहीन अफरीदी ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर तंजीद हसन को शून्य पर पगबाधा आउट कर बंगलादेश को पहला झटका दिया। इसके बाद अपने दूसरे ओवर में उन्होंने नजमुल हुसैन शांतो चार रन को उसामा मीर के हाथों कैच कराया। छठे ओवर में 23 के स्कोर पर हारिस रऊफ ने मुशफिकुर रहीम पांच रन को रिजवान के हाथों कैच कराया। बंगलादेश का 102 के स्कोर पर चौथा विकेट गिरा। लिटन दास को इफ्तिखार अहमद ने आगा सलमान के हाथों कैच कराया। उन्होंने 64 गेंद पर छह चौके की मदद से 45 रन बनाये। लिटन ने महमूदुल्लाह के साथ चौथे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की। 31वें ओवर में 130 के स्कोर पर शाहीन अफरीदी ने महमूदुल्लाह को क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 70 गेंद में छह चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाये। उसामा मीर ने तौहिद हृदोय को सात रन पर इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच कराया। World Cup 2023

    हारिस रऊफ ने 40वें ओवर में बंगलादेश के कप्तान शाकिब अल हसन को आउट कर दिया। शाकिब 64 गेंद पर 43 रन बनाये। इसके बाद मोहम्मद वसीम जूनियर ने 44वें ओवर की पहली गेंद पर मेहदी हसन मिराज को क्लीन बोल्ड कर दिया। और उसी ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने तस्कीन अहमद को बोल्ड आउट कर दिया। तस्कीन ने 13 गेंद पर छह रन बनाए। मोहम्मद वसीम जूनियर ने 46वें ओवर की पहली गेंद पर मुस्तफिजूर रहमान तीन रन को क्लीन बोल्ड आउट किया। शोरिफुल इस्लाम एक रन बनाकर नाबाद रहे। बंगलादेश की टीम 45.1 ओवर में 204 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद वसीम जूनियर और शाहीन अफरीदी ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं हारिस रऊफ ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। इफ्तिखार अहमद और उसामा मीर ने एक-एक विकेट मिला।

    पाकिस्तान की राह मुश्किल

    वहीं पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल है। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत ने पाकिस्तान के लिए आगे के रास्ते खोल दिए हैं। बांग्लादेश से मिली जीत के बाद अब पाकिस्तान की टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर आ गई है। अभी पाकिस्तान को 2 मैच और खेलते हैं। अब यहां से 1992 के चैंपियन को अब जीत के अलावा अंतिम चार में जगह बनाने के लिए बहुत सारे भाग्य की आवश्यकता भी होगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here