हमसे जुड़े

Follow us

21.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More

    पाकिस्तान से पहले आतंकवाद की समस्या का समाधान चाहिए: जयशंकर

    India-Pakistan
    India-Pakistan: भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में भारतीय नागरिकों के लिए अर्जेंट एडवाइजरी जारी की

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आर्थिक संकट से जुझ रहे पड़ोसी देश पाकिस्तान की मदद करने से इनकार करते हुए कहा कि इस्लामाबाद को पहले आतंकवाद के मुद्दे का समाधन करना चाहिए। पुणे में विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित वार्षिक एशिया आर्थिक संवाद में जयशंकर ने स्पष्ट रूप से कहा कि पाकिस्तान से उत्पन्न होने वाला आतंकवाद एक मूलभूत मुद्दा है जिसकी भारत अनदेखी नहीं कर सकता और न ही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मुझे कोई बड़ा फैसला लेना है, तो मैं यह भी देखूंगा कि जनता की भावना क्या है। मैं सबसे पहले नब्ज टटोलूंगा कि मेरे लोग इसके बारे में क्या महसूस करते हैं और मुझे लगता है कि आपको इसका जवाब पता है।

    उन्होंने कहा कि कोई भी देश कभी भी मुश्किल स्थिति से बाहर नहीं निकल सकता और एक समृद्ध शक्ति नहीं बन सकता, अगर उसका मूल उद्योग आतंकवाद है। उन्होंने सुझाव दिया कि आतंकवादी समूहों को पड़ोसी देश का समर्थन ही उसकी आर्थिक समृद्धि के लिए बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि जब कोई देश किसी गंभीर आर्थिक समस्या में फंसता है तो उस देश को खुद को इससे बाहर निकालने के लिए नीतिगत विकल्प और शासन के फैसले लेने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य देश समस्या का समाधान नहीं कर सकते हैं यदि वह देश स्वयं इसका समाधान करने के लिए तैयार नहीं है और दुनिया क्या कर सकती है कि वह विकल्प और समर्थन दे सकती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here