हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home खेल India vs Paki...

    India vs Pakistan Asia Cup: फाइनल मैच से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, रऊफ और फरहान दोषी!

    India vs Pakistan Asia Cup
    India vs Pakistan Asia Cup: फाइनल मैच से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, रऊफ और फरहान दोषी

    India vs Pakistan Asia Cup: दुबई (एजेंसी)। दुबई में 21 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जांचे गए दो पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईसीसी मैच रेफरी ने फटकार लगाई है। आईसीसी द्वारा आयोजित सुनवाई में, दोनों को आईसीसी आचार संहिता के तहत लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया गया। क्रिकबज को पता चला है कि तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर मैदान पर दुर्घटनाग्रस्त विमान की नकल करने के लिए जुमार्ना लगाया गया है। उन्हें खेल को बदनाम करने के लिए भी कड़ी फटकार लगाई गई है।

    जुमार्ने की सही राशि का पता नहीं चल पाया है, लेकिन रऊफ की मैच फीस का एक हिस्सा काट लिया गया है। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को भी लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया गया और आईसीसी अधिकारी ने उन्हें फटकार लगाई है। फरहान ने अपने अर्धशतक का जश्न मनाने के लिए अपने बल्ले को बंदूक की तरह चलाया। फरहान ने उस सुपर 4 मुकाबले में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की छह विकेट से हार में 45 गेंदों पर 58 रन बनाए थे।