हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More

    पाकिस्तान के कानून मंत्री तरार ने दिया इस्तीफा

    इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान में न्यायिक आयोग की बैठक के बाद कल देर रात हुए घटनाक्रम में संघीय कानून मंत्री आजम नजीर तरार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। डॉन न्यूज ने मंगलवार को यह रिपोर्ट दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तरार ने रविवार को लाहौर में अस्मा जहांगीर सम्मेलन में लगे ‘थापना विरोधी नारों’ का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा दे दिया। रिपोर्ट के अनुसार हालांकि उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कानून मंत्री पर पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल के साथ कुछ ह्यकनिष्ठ जजोंह्ण के पक्ष में अपना वोट डालने के लिए भारी दबाव था। जिन्हें सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया जा रहा था। उल्लेखनीय है कि रविवार को हुए अस्मा जहांगीर सम्मेलन में श्री तरार मुख्य अतिथि थे जहां कुछ प्रतिभागियों ने भाषण के दौरान स्थापना के खिलाफ नारे लगाए थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here